संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
थाना दिवस-सुरक्षा, सेवा और समाधान का संकल्प।

आई0जी0 कुमाऊं के निर्देशानुसार जिले के समस्त कोतवाली/थानों में आयोजित हुआ थाना दिवस जन समस्याओं की हुई सुनवाई,कई मुद्दों का तत्काल निवारण
साथ ही साइबर,महिला सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर लाभप्रद जानकारी देकर किया जागरुक
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँः रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 16.11.2025 को देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाली रानीखेत सीओ रानीखेत में विमल प्रसाद द्वारा थाना दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान थाना क्षेत्र के सीएलजी मेंबर, वार्ड मेंबर, सीनियर सिटीजन, पुलिस पेंशनर, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति व महिला समूहों के साथ संवाद स्थापित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों द्वारा स्थानीय नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों ने जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हुए त्वरित समाधान, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यशैली पर विशेष जोर दिया।
पुलिस ने आम जनमानस से अनुरोध किया कि वे अपने क्षेत्र के थाना दिवस में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि पुलिस-जन सहयोग के माध्यम से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के प्रयास और अधिक प्रभावी हो सकें।
इस दौरान उपस्थित लोगों को वर्तमान में साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे ठगी के पैंतरे डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न तरीकों के बारे में अवगत कराते हुए उससे बचाव के बारे में समझाया और अपने परिजनों व आसपास के लोगों को भी बताने के लिये प्रेरित किया गया और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी गयी।
साथ ही महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन, आपदा प्रबंधन तथा उत्तराखंड पुलिस एप/आपातकालीन हेल्पलाइन 112 महिला हेल्प लाईन नंबर-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098 बारे में जागरूक किया गया।







