सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री व लेखिका
अध्यापिका, समाजसेविका
नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ.ग.)
“जीवन और अंतर्मन: आत्म-संयम की शक्ति” – सुश्री सरोज कंसारी।
(नया अध्याय, देहरादून)
जीवन में दो चीज बहुत महत्त्वपूर्ण होती हैं – एक अभाव व दूसरा प्रभाव। और इसी में उलझकर हम अपना अधिकांश समय बर्बाद कर लेते हैं। ख़ुद को भूलकर औरों की अच्छाई या बुराई से प्रभावित होते हैं। आभाव अर्थात कमी जिसकी जरूरत हो और वो हमारे पास न हो। जिसे पाने में असमर्थ हो। चाहत पूरी न होने पर मन में हीन भाव भर जाते हैं। जैसे- हर पल उसी के बारे मे सोचना, जो नहीं है उसे पाने की कोशिश करना, कल्पनाओं में खोए रहना और न मिलने पर उदास हो जाना, अफसोस करना ऐसी स्थिति बहुत पीड़ादायक होती हैं। व्यक्ति मानसिक रुप से बीमार हो जाते हैं। चाहे कोई व्यक्ति हो, वस्तु या स्थान हो जो हमारे बस की बात नहीं पहुंच से दूर हैं। जिनका मिलना असंभव हैं यह जानते हुए भी जब हम अपनी समस्त शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को उसी में लगा देते हैं तो जो आंतरिक शक्ति हैं सूझबूझ हैं, सहने की क्षमता वह नष्ट होने लगती हैं किसी के व्यक्तित्व कार्य व्यवहार पद या प्रतिष्ठा से प्रभावित होना उनसे आत्मीय लगाव स्वाभाविक बात है..लेकिन, उसके लिए बेवजह की बैचेनी पालकर ख़ुद को खो देना उचित नहीं, भावुक व्यक्ति के मन की गहराई अथाह होती हैं। जिसमें निश्छल स्नेह प्रेम और अपनेपन की अधिकता होती है। ऐसे व्यक्ति को किसी इंसान से लगाव होता है। उस तरफ उनका झुकाव बेहद हो जाता है…समर्पण, त्याग और एक लगन लग जाती है..और यही अंतर्मन की भावुकता जिद बन जाती है। न मिलने पर मानसिकता बोझिल होती है। वह शोक में डूबकर धीरे-धीरे कमज़ोर लगते हैं इसलिए इस मन को नियंत्रित करना जरूरी है। मजबूत मानसिक स्थिति के लोग ही जीवन को एक नई दिशा दें सकते हैं। सहज रूप से किसी के प्रति आकर्षण होना कोई गलत बात नहीं पर गंभीर होकर मन मस्तिष्क को बीमार करना दयनीय स्थिति का परिचायक हैं ख़ुद को किसी के लिए खो देना आसान हैं लेकिन पुनः उसे पाना कठिन होता हैं कोई भी भौतिक वस्तु जों हमें सुविधा प्रदान करते हैं। उसे मेहनत से प्राप्त कर सकतें हैं। आवश्यकता होती है तो धैर्य रखने की। धैर्य रखने की मर्यादा जरुरी है..संयमित जीवन जीते हुए सही दिशा में चलकर संतुष्ट और सुखी जीवन हर कोई व्यतीत कर सकते हैं। आज की पीढ़ी में सहनशक्ति कम है, जल्द ही आवेश में आ जाते हैं बिना मेहनत सब पाने की चाह रखते हैं। माता-पिता अपनी नींद सुख शांति गंवाकर उन्हें पालते हैं, बड़े होकर वे कहते हैं कि तुमने किया ही क्या हैं और अमीर बनने के चक्कर में दिशा भूल जाते हैं। नशे में चूर व गलत कार्य में लिप्त हो जाते हैं। और बुढ़ापे का सहारा बनने की बजाए, दुख का कारण बनते हैं। आज अधिकतर परिवार में युवावर्ग की यही स्थिति है। बहस करने में ही आगे रहते हैं। अपने जिद्दी स्वभाव फैशन और शौक पूरेकरने में ही बर्बाद है। जिम्मेदारी का निर्वहन करने में पीछे हैं। आसपास में मित्र पड़ोसी या रिश्तेदार के यहां मोटर कार बंगले गाड़ी बैंक बैलेंस है तो उसे देखकर मन में आता हैं काश! मेरे पास भी होता अफ़सोस करने लग जाते हैं अपनी परिस्थिति पर दुख व्यक्त करने लग जाते हैं कोसते हैं अपने भाग्य को फिर दुख में डूब जाते हैं किसी को सुविधा में देखकर उनके जैसी जिंदगी जीने की ख्वाहिश तो होती हैं लेकिन समय हालात और मजबूरी वहीं ले जाती हैं जहां हम जाना नहीं चाहते जो चाहते हैं वह अक्सर मिलता नहीं। कभी जब हम एकांत में होते हैं, तब मन में कई प्रकार के विचार आते हैं मुझे सफ़लता क्यूं नहीं मिलती सब आगे हैं मैं पीछे क्यूं हूं लोगों का व्यवहार अजीब क्यूं हैं? और कई प्रकार के संदेह से घिरकर असमंजस की स्थिति में आ जाते हैं जब किसी से दिल की बात करने का प्रयास करते हैं तो वे अपनी परिस्थिति के अनुसार सलाह देते हैं जो हमसे बिल्कुल अलग होती हैंकोई स्वभाव बदलने कहेंगे कोई व्यवहार तो कई ऐसे होंगे जो बाह्य दिखावटी दुनिया के रंग में रंग जाने को जीवन का सूत्र बताएंगे जो जैसे है वैसे ही बनने को कहेंगे लेकिन लोगों की बातों आकर अगर खुद को बदलने की कोशिश करते हैं तो हम अपने आस्तित्व को खो देंगे। बेहतर है कि हम जैसे है, वैसे ही रहें। साधारण दिखते हैं, कोई बात नहीं। कोई सुविधा नहीं तो भी अफ़सोस न करें। बस! हार न माने अच्छा बनने के लिए बनावटी चोला न पहने। ये मानकर चले जैसे भी है, आप अपनी मर्जी के मालिक हैं। आपके पास भी एक जीने का अंदाज है। सादगी व सहजता, नम्रता को धारण करें। और जीवन के हर पल में आंनद और उत्साह भरकर रखें किसी के इशारों पर चलने की बजाए अपनी एक मंजिल तय करें और उस राह पर चले अकेले हैै तो भयभीत न हों। साहस के साथ बढ़ते जाइए। गम-दुख, दर्द तकलीफ़ को अपना हमदर्द बनाइए। क्यूँकि ये आपको अनुभव देते हैं। मजबूत बनाते हैं..भागने की बजाए सामना किजिए। ये जीवन है, उतार-चढ़ाव तो होते ही रहेंगे। सहज और सरल रहें। अपने व्यक्तित्व को इतना आकर्षक बनाइए की किसी के पीछे भागने की ज़रूरत न पड़े। बल्कि औरों के लिए प्रेरणा बने अपने धुन में रहें।और पछतावा के लिए समय ही न हो। अपनी जीवन शैली को इस प्रकार सुव्यवस्थित करें। आपमे भी वो हर गुण है, जो दूसरो में होते हैं। जिसके लिए आप सोचते हैं कि ख़ुद को अहमियत दे और उसी काम में अमूल्य समय लगाइये। जिससे परिवार समाज राष्ट्र व आपके लिए हितकारी हैं। बेवजह सोचना बंद कीजिए। जो मिला नहीं, उसे भूल जाइए। जो है उसे संभालिए। और समय की गति तेज है किसी के लिए, रुकती नहीं है। उसी प्रकार गर्दिश के दौर भी गुजर जाते हैं। तकलीफ़ तो होती है। पर, धैर्य रखें। धैर्य रखने से सब सही हो जाता है। किसी चीज के लिए, कभी आतुर न हों।
सादर!






