ऊखीमठः भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर जी आई सी के खेल मैदान में त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हो गया है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

              ऊखीमठः भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर जी आई सी के खेल मैदान में त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हो गया है। त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न विद्यालयों व महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले में बांलीबाल व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले में बतौर देव अतिथि शिरकत करते हुए रावल भीमाशंकर लिंग ने कहा कि मदमहेश्वर मेले के आयोजन की परम्परा युगों पूर्व की है तथा मदमहेश्वर मेला धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परम्पराओं को अपने आंचल समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि केदारखण्ड को स्वर्ग के द्वार के नाम से जाना जाता है तथा युगों पूर्व चार धाम की यात्रा बड़ी कठिन थी मगर वर्तमान समय में चार धाम यात्रा सुगम व सरल हो गयी है। उन्होंने ने कहा कि भगवान मदमहेश्वर की डोली के कैलाश से ऊखीमठ आगमन पर लगने वाले मदमहेश्वर मेले के आयोजन से नौनिहालों को उचित मंच मिलने के साथ ही आपसी सौहार्द का प्रतीक है। कहा कि मदमहेश्वर मेले में शिरकत करने से मन को अपार शान्ति की अनुभूति हुई है। प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग ने कहा कि जो मनुष्य धर्म की रक्षा करता है धर्म उसकी रक्षा करता है इसलिए धर्म की रक्षा करने वाले समाज में पूजीत होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष/ मेला अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि भविष्य में मदमहेश्वर मेले को और भव्य रूप देने की सामूहिक पहल की जायेगी। मेले के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न विद्यालयों व स्थानीय महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण, प्रधान पुजारी बागेश लिंग, टी गंगाधर लिंग, केदार सभा

अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट, सभासद प्रदीप धर्म्वाण, सरला रावत पूजा देवी, बलवीर पंवार,  मन्दिर समिति प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण, मेला कोषाध्यक्ष कैलाश पुष्वाण, सचिव प्रकाश रावत, महामंत्री सन्दीप पुष्वाण वेदपाठी विश्व मोहन जमलोकी, रवि पुष्वाण, तेज प्रकाश त्रिवेदी, नवदीप नेगी सहित मेला समिति पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, नौनिहाल व ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 4 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 27)