ब्यूरो फिरोजपुरःराजीव कुमार।
फिरोजपुर शहर में 15 नवंबर को सरे बाज़ार आर एस एस के कार्यकर्ता नवीन कुमार की गोलियां मारकर हत्या करवाने वाले मास्टर माइंड गुरसिमरन उर्फ जतिन काली का फिरोजपुर पुलिस ने किया एनकाउंटर, जतिन काली को पुलिस की लगी गोलियां, पीछा कर रही पुलिस पार्टी पर जतिन काली ने की फायरिंग जवाबी फायरिंग में जतिन काली हुआ घायल, घायल जतिन काली को इलाज के सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती।
फिरोजपुर शहर में 15 नवंबर को सरे बाज़ार आर एस एस के कार्यकर्ता नवीन कुमार की गोलियां मारकर हत्या करवाने वाले मास्टर माइंड गुरसिमरन उर्फ जतिन काली का फिरोजपुर पुलिस ने फिरोजपुर मल्लावाला रोड पर गांव सोडे वाला के पास एंकाउंटर किया नवीन अरोड़ा की कत्ल मामले में पुलिस ने अब तक तीन को गिरफ्तार किया बाकियों की तलाश जारी है बता दे कि 13 नवम्बर को कनव की बर्थडे पार्टी पर नवीन अरोड़ा की हत्या को अंजाम देने की सारी प्लानिंग की गई थी और इस हत्या का मास्टर माइंड जतिन काली था पुलिस ने कल कण्व, हर्ष को पकड़ लिया और आज जतिन काली को पकड़ लिया है।
फिरोजपुर एस एस पी भूपिंदर सिंह ने बताया कि फिरोजपुर पुलिस ने इस हत्या में शामिल दो हत्यारों कनव और हर्ष को कल पकड़ लिया था और इस हत्या का मास्टर माइंड जतिन काली पुलिस की ग़रीफ़त से बाहर था जिसको पकड़ने के लिए पुलिस की अलग अलग पार्टियां लगी हुई थी पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने फ़िरोज़पुर पुलिस ने मल्लावाला रोड पर नाका लगाया हुआ था पुलिस पार्टी को देखते ही मोटरसाइकल पर आ रहे जतिन काली अपना मोटरसाइकल और तेज रफ़्तार से भगाना शुरू कर दिया पुलिस पार्टी ने इसका पीछा किया तो जतिन काली ने पुलिस पार्टी पर ही फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की जिसमें जतिन काली को पुलिस की तीन गोलियां लगने से वह ज़ख़्मी हो गया जिसको इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसके इलाज के बाद पुलिस इससे पूछताछ कर इस मामले की गहराई से छानबीन करेगी ।
बाइटः भूपिंदर सिंह सिद्धू एस एस पी फिरोजपुर।








