भारती चौधरी
(स्वतंत्र पत्रकार)
जौनपुर, उत्तरप्रदेश
थोड़ा थोड़ा झूठ मिलाके सब सच परोसे जाएंगे
परवाज भर रही चिड़िया को बाज दबोच के खाएंगे
ऊंच नीच सब बिक जाएंगे महज़ धर्म के नाम पर
चंद महीने बाद स्वास्थ्य,शिक्षा, रोजगार चिल्लाएंगे
किसान,युवा,शिक्षक कूच करें जब सड़कों पर
देशद्रोही का टैग लगाकर सब जेल में डाले जाएंगे
जगमगाती रोशनी औ अंधियारा अंतर में बैठा है
विद्वान हारते धन से ,धन से अनपढ़ ही जीते जाएंगे
है खबर जहां भर को अर्जी,फर्जी की चलती है
सत्ताधारी पांच साल औ लाशों पर शामीयाना लगाएंगे






