ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20251122qwX3088w
फिरोजपुरः एएनटीएफ द्वारा एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 किलो हेरोइन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करता था यह तस्कर। पकड़े गए आरोपी के पाकिस्तान में बैठे आईएसआई समर्थक तस्करों से संबंध थे। आरोपी पर पहले भी आठ मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था यह नशा तस्कर।
V0 1:
फिरोजपुर एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को एक बड़ी सफलता मिली है। एएनटीएफ ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 किलो हेरोइन बरामद की है। इस बारे में जानकारी देते हुए एएनटीएफ के एआईजी गुरबिंदर सिंह ने बताया कि एएनटीएफ को काफी समय से एक इनपुट मिला हुआ था कि पाकिस्तान बेस्ड आईएसआई समर्थक पाकिस्तानी नशा तस्कर, भारत में बैठे नशा तस्करों के साथ मिलकर भारत में बड़ी हेरोइन की खेप भेज रहे हैं।
मिली जानकारी के आधार पर जब कार्रवाई की गई, तो एक नशा तस्कर संदीप सिंह, जो पाकिस्तान से आई हेरोइन फिरोजपुर इलाके से लेकर आगे सप्लाई करने जा रहा था, उसका पीछा किया गया। जब उसे रुकने के लिए कहा गया, तो उसने अपनी गाड़ी भगा ली। एएनटीएफ की टीम ने उसका पीछा किया। इस दौरान नशा तस्कर ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश भी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ द्वारा फायरिंग की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जब उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 50 किलो हेरोइन बरामद हुई। एआईजी गुरबिंदर सिंह ने बताया कि नशा तस्कर संदीप सिंह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था और बाहर आते ही उसने दोबारा नशा सप्लाई करना शुरू कर दिया। इस पर पहले भी आठ मामले दर्ज हैं और इसके पाकिस्तानी नशा तस्करों से संबंध भी हैं।
गिरफ्तार आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है ताकि इस पूरी नशे की चेन को तोड़ा जा सके।
बाइटः एएनटीएफ एआईजी गुरबिंदर सिंह






