संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
फायर स्टेशन रानीखेत ने रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत चलाया जागरूकता कार्यक्रम।
अल्मोड़ाः आज दिनांक 27.11.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेन्द्र सिंह कुवंर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उत्तम सिंह के नेतृत्व में फायर स्टेशन रानीखेत के कर्मचारियों द्वारा रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत में जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाकर रानीखेत बाजार में सर्दियों के मौसम में होने वाली घटनाओं की रोकथाम हेतु क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए के बारे में बताया गया। आम जनमानस को फायर सेफ्टी के दृष्टिगत जागरुक किया कि अपने घरों में अलाव जलाते समय अंगीठी को बंद कमरे में न रखे। दुकानों को बंद करते समय मुख्य स्विच आदि अवश्य बंद करें जिससे शॉट सर्किट होने से अग्निकांड न हो।
इसके साथ ही आम जनमानस के अपील की गयी कि अपने वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें, जिससे अग्निकांड होने पर फायर सर्विस की गाड़ियां घटनास्थल में तुरन्त पहुंच सकें। किसी भी प्रकार की अग्निकांड जैसी घटना होने पर तत्काल डायल 112 या नजदीकी फायर स्टेशन में उसकी सूचना दें।







