संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
उद्यमिता को लेकर बैठक का आयोजन
अल्मोड़ाः आज सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में संचालित उद्यमिता एवं कौशल विकास केंद्र के सदस्यों की परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने बैठक ली।
परिसर निदेशक प्रो. बिष्ट ने उद्यमिता केंद्र के द्वारा विभिन्न गतिविधियों के संचालन को लेकर सदस्यों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि युवा उद्यमियों के कौशल को विकसित करने के लिए कार्य किया जाएगा। उद्यमिता केंद्र को संचालित करने के लिए डॉ. विजय वल्लभ को केंद्र के समन्वयक की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर बैठक में रवींद्र नाथ पाठक, डॉ. विजेता सत्याल, देवेंद्र धामी आदि उपस्थित रहे।








