ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
विधिक जागरूकता अभियान के साथ साथ स्वास्थ शिविर का भी किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में, सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 03 दिसंबर 2025को “अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस” के अवसर पर लैपरोसी कलौनी बलढौटी में विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नि: शुल्क स्वास्थ जांच शिविर आयोजित किया गया।
स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा वहां उपस्थित व्यक्तियों व उनके परिवार का नि: शुल्क स्वास्थ परीक्षण व नि: शुल्क दवाईयां वितरण की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ नालसा थीम गीत (एक मुट्ठी आसमान) चलाकर किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विकलांग व्यक्तियों के सम्मान, विकलांग व्यक्तियों हेतु विभिन्न विधिक प्राविधान, कल्याणकारी योजनाएं, नि: शुल्क विधिक सहायता तथा आगामी 13 दिसंबर 2025को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा विषय से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर वहां अधिकार मित्र व अन्य लोग मौजूद रहे।







