संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
कोतवाली द्वाराहाट पुलिस ने एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी को किया गिरफ्तार।
अल्मोड़ाः देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.12.2025 को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारण्ट फौ0वा0सं0- 6321/2025 धारा 138 एन0आई0 एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राजेंद्र राम पुत्र मोहन राम निवासी ग्राम मल्ली मिरई पोस्ट मल्ली मिरई, कोतवाली द्वाराहाट जनपद अल्मोड़ा को द्वाराहाट से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।







