संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
अग्नि सुरक्षा को मजबूत बनाने हेतु फायर सर्विस टीम रानीखेत ने किया IMPCL मोहान का फायर रिस्क निरीक्षण।

अल्मोड़ाः दिनांक- 02.12.2025 को नरेन्द्र कुंवर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उत्तम सिंह मय टीम द्वारा IMPCL मोहान का अग्निशमन सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। इस दौरान उत्पादन इकाइयों, विद्युत संयंत्रों व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर उपस्थित प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान कृत्रिम आग लगाकर संस्थान में लगे फायर हाइड्रेंट सिस्टम की कार्य क्षमता जानी गयी व संस्थान में लगे उपकरणों के समयबद्ध रख-रखाव पर जोर देते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक सुझाव दिए गये।







