ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
कांडा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, सीएम धामी को दिया निमंत्रण।
कांडा (बागेश्वर)- आगामी 16 दिसंबर होने वाले कांडा महोत्सव की तैयारियां काफी जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव कमेटी ने मुख्यमंत्री धामी को महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया है।
बुधवार को समिति के अध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल के नेतृत्व में कमेटी के पदाधिकारियों ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मंत्री धन सिंह रावत, और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया से भेंट की।
क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया की मौजूदगी में सभी अतिथियों को निमंत्रण पत्र दिए ।
इस अवसर पर वहां जितेंद्र वर्मा, राजेन्द्र नगरकोटी, भैरव दत्त चंदोला आदि लोग मौजूद थे।








