शास्त्रीय विधा बच्चों में संस्कार पल्लवित करती है: श्रद्धा पांडेय।

Spread the love

ब्यूरो छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

 

शास्त्रीय विधा बच्चों में संस्कार पल्लवित करती है: श्रद्धा पांडेय।

रेलवे स्थित लिटिल बनी स्कूल में नवल रंग कार्यक्रम का आयोजन।

 

           बिलासपुर,छत्तीसगढ़ः श्री कला मंजरी कथक संस्थान के तत्वावधान में रेलवे स्थित लिटिल बनी स्कूल में नवल रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सैक्रो की अध्यक्षा श्रद्धा पांडेय थीं। उन्होंने दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ‌ ही छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शास्त्रीय विधा बच्चों में संस्कार पल्लवित करती है। इस् मौके पर मधु शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

नवल रंग कार्यक्रम में संस्था के छात्रों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। फैंसी ड्रेस, लोक नृत्य के साथ‌ ही बॉलीवुड लाइक डांस की मनमोहक प्रस्तुति रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्था के छात्रों द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति रही। इस अवसर पर कोरबा से आई नन्ही कथक साघिका पर्वतन योद्धा ने अपनी प्रस्तुति दी। उनके साथ उनके गुरु मोरध्वज भी उपस्थित रहे।

फैंसी ड्रेस लावण्या जाधव प्रथम, अविषा चटर्जी द्वितीय, आयुषी शुक्ला तृतीय, डांस कंपीटिशन में यशश्वी मिश्रा प्रथम, अनावी चटर्जी दिव्तीय, प्रीशा शुक्ला तृतीय, बालीवुड लाइट डांस में प्रथम वंशिका मिस्त्री, द्वितीय जिज्ञासा चतुर्वेदी, अक्षया थवाईत तृतीय रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव व कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के शिष्य रितेश शर्मा संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा संस्था की कोषाध्यक्ष शीला शर्मा का योगदान रहा। इस अवसर पर वंशिका शर्मा, श्रेष्ठा वर्मा, श्रीति बरुआ, शुभा केवट, ए रूपा महालक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। गत दिवस रायगढ़ में हुए कार्यक्रम में यशस्वी मिश्रा, भाव्या देलसाव और आरवी थवाई ने प्रथम स्थान कथक में प्राप्त किया था। उन्हें पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

  • Related Posts

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।