सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री एवं लेखिका
नवापारा-राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
“जीवन में रिश्तों की अहमियत तभी है, जब उनमें संवेदनशीलता की नमी रहे”— सुश्री सरोज कंसारी।
—————————————
वहीं रिश्ते जीवित,अमर हैं, जिनमें संवेदना की नमी है। जो शक के समंदर में डूब जाते हैं, वे फिर कभी नहीं निकल पाते हैं। शक का कोई ईलाज नहीं होता है। विश्वास की एक डोर है ज़िन्दगी, जहां आपस में एक-दूसरे से रूह की गहराई से गठबंधन होता है। वह अटूट होता है। रिश्तों की दुनिया बहुत निराली है, और नाजुक भी। इन्हें स्नेह रूपी जल से सींचना पड़ता है, कठोरता पाकर ये बंजर हो जाते हैं। प्रेम की शक्ति असीम होती है, जिससे संसार की प्रत्येक कठिनाई से लड़ने की हिम्मत मिलती है। आज के रिश्ते रूप-रंग यौवन देखकर बनते हैं, जो बाह्य सुंदरता देखकर आकर्षित होते हैं। लेकिन आंतरिक सुंदरता मान-सम्मान, शील- मर्यादा, संयम को महत्व नहीं देते। अक्सर वे रिश्तों में धोखा खाते हैं। जो भी रिश्ते आपके साथ हैं, उन्हें दिल से निभाएं। खोने मत देना, बड़े नसीब से बनते हैं और अक्सर बहकावे में बिखर जाते हैं। दुनिया बहुत बड़ी है, अपनी सोच को विस्तारित कीजिए। जो है उन्हें संभालकर रखें। बिखराव के लिए कई रास्ते होते हैं, लेकिन संवरने के लिए एक ही उपाय है, किसी को जोड़कर, तोड़िए मत कभी। उसे आजीवन निभाइए, चाहे वो रिश्ते कोई भी हो। आज आधुनिक युग और पहले के रिश्तों की तुलना करें तो बहुत परिवर्तन देखने को मिलेंगे। पहले सादगी ही श्रृंगार थी, एक बार किसी से जुड़ गए तो मरते दम तक साथ चलते थे। भले ही अभाव में रहते थे, लेकिन दिल के अमीर थे। बाह्य आडंबर से दूर थे, छल-प्रपंच में उलझे नहीं थे। आज जीवन सिर्फ औपचारिक हो गई है, दुनिया की भीड़ में भी सभी खुद को तन्हा पाते हैं। व्यस्त जीवन में सभी मानसिक तनाव के शिकार हैं। आज रूप-रंग यौवन को प्राथमिकता दी जाती है, लिबाज की तरह बदलते हैं रिश्ते। जरा सी चूक हुई की टकराव अलगाव की स्थिति आ जाती है। शक जहर की भांति आज मन-मस्तिष्क में फैल गई है, जो जीते जी रिश्तों को हमेशा के लिए मार देती है। वैसे तो, सोशल मीडिया में एकदम सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हैं, फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब में अनेक रिश्ते बनाते हैं और अंजान लोगों से सबकुछ शेयर कर लेते हैं। घंटों चेटिंग, फोटो अपलोड डाउनलोड करते हैं, सुंदर विचार एक दूसरे को फारवर्ड करते हैं। लेकिन हकीकत की दुनिया में खोखली हैं रिश्तों की परिभाषा, अपने ही बनाए रिश्तों पर उन्हें विश्वास नहीं। आज सबसे अधिक वैचारिक मतभेद हैं। अगर कोई किसी से बात कर ले, घूमने चले जाए, अपनी भावनाएं किसी से आत्मीय भाव से कह दे, कोई किसी की मदद कर दे, तो उन्हें चरित्रहीन कह दिया जाता है। उन पर नजर रखते हैं, बात में कोई बात नहीं होती, पर विवाद इतने अधिक बढ़ जाते हैं कि उसे सुलझाने के कोई रास्ते ही नहीं छोड़ते। किससे बात किए, क्यों किए, कैसे किए, क्या रिश्ता है, प्रश्न की मानो बौछार सी होती है? फिर वे किसी की नहीं सुनते, जो शक के समंदर में डूब जाते हैं, वे फिर कभी निकल नहीं पाते। क्योंकी उन्हें सामने वाले में सिर्फ गलती नजर आती है, जो हर पल बढ़ती है, कम नहीं होती। आज के रिश्ते रूप-रंग यौवन देखकर बनते हैं, जो बाह्य सुंदरता देखकर आकर्षित होते हैं और आंतरिक सुंदरता मान-सम्मान शील मर्यादा, संयम को महत्व नहीं देते। अक्सर वे रिश्तों में धोखा खाते हैं। जो भी रिश्ते आपके साथ हैं, उन्हें दिल से निभाएं। खोने मत देना, बड़े नसीब से बनते हैं और अक्सर बहकावे में बिखर जाते हैं। संपन्नता देखकर तो कोई भी साथ देते हैं, कमी के साथ कोई स्वीकार करें तो कोई बात बने। थोड़ी खुशी है, थोड़े से है ग़म! जरा सी खरोंच से न हो जाना जख्मी, यहाँ कोई नहीं सर्वगुण संपन्न। आज वैवाहिक जीवन में कलह की भरमार है। विवाह होते तक तो बहुत खुश नजर आते हैं, दिखावे के लिए ख़ूब साज-सजावट पार्टी करते हैं। लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद ही शुरू हो जाते हैं एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप, जिसमें अक्सर मामले चरित्र पर संदेह होते हैं। विवाह पूर्व फोटो शूट में कपल फिल्मी हीरो-हिरोइन के अंदाज़ में तस्वीरें खिंचवाते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बुजुर्ग लोग लज्जित हो जाते हैं। अश्लील दृश्य दिखते हैं, सात जन्म एक साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं। लेकिन जरा सी गलतफहमी और कोर्ट कचहरी के चक्कर और तलाक बिगड़ते देरी नहीं की फिर नया रिश्ता बना लेते हैं। वैवाहिक बंधन के अलावा भी सामाजिक प्राणी होने के कारण कई मधुर आत्मीय व्यवहार होते हैं, जिन्हें हम स्नेहवश निभाते हैं। मित्रता, अपनापन और मानवीय संवेदनाओं से भी एक-दूसरे से बिना किसी स्वार्थ के निभाते हैं। जो गलत नहीं है, विवाह के बाद दुनिया के हर रिश्ते से नाता तोड़ लें, ऐसी कोई रिवाज नहीं। जो खुद चरित्रहीन होते हैं, वे ही दूसरों पर शक करते हैं। और जो आपके साथ रहना चाहते हैं, लगाव है तो कभी छोड़कर नहीं जाएंगे। अपनी सोच को विस्तारित करें, जो है उन्हें संभालकर रखें। बिखराव के लिए कई रास्ते होते हैं, लेकिन संवरने के लिए एक ही उपाय है, किसी को जोड़कर, तोड़िए मत कभी। उसे आजीवन निभाइए, चाहे वो रिश्ते कोई भी हो। हाथों की यह लिखावट, मन की गहरी थकावट और चेहरे पर सजी यह बनावटी मुस्कुराहट… हर इंसान इसे नहीं समझ सकता और न ही शायद कभी समझ पाएगा।
सन्देश : रिश्तों की सार्थकता, संवेदनाओं की नमी में है।






