अपनी गरिमा का स्तर इतना ऊँचा रखें कि तुच्छ लोग उसे छू भी न सकें:सुश्री सरोज कंसारी।

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

कवयित्री एवं लेखिका

नवापारा-राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)

           

               (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

अपनी गरिमा का स्तर इतना ऊँचा रखें कि तुच्छ लोग उसे छू भी न सकें: सुश्री सरोज कंसारी।

 

आंतरिक मौन इतना गहरा रखें कि मक्कार लोग उसे भेद न सकें”।

 

जब आप भीतर से मजबूत और महान् बनते हैं, तो दूसरों की नफरत और ईर्ष्या आप पर असर करना बंद कर देती है। ठीक वैसे ही, जैसे आसमान की ऊँचाई पर उड़ते विमान को जमीन पर उड़ने वाली धूल छू भी नहीं सकती।

आपका आत्म-सम्मान और धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है, जो आपको नकारात्मक लोगों से अलग और बेहतर बनाती है। याद रखें कि, कभी-कभी आपका शांत रहना और वहाँ मौजूद न होना ही आपके विरोधियों को सबसे करारा जवाब देता है। ये जिन्दगी है तो मौत एक दिन दस्तक देगी ही, इसलिए अपने मस्त स्वाभाव में रहें। जीवन तो है गुजारिए अपनी मौज में। यह दुनिया बहुत बड़ी है और अपनी विशाल बांहें फैलाए इंतज़ार कर रही है। बटोर लीजिए आसपास जो स्नेह, करुणा दया और ममता, वात्सल्य के मोती बिखरे हैं उन्हें। कटुता किसके लिए और क्यों? क्या मिलते हैं आपस में झगड़ने, विवाद और आपसी मनमुटाव से? बस, दूरी बढ़ती है अपनों से, गैरों से और बेवजह अशांत होता है मन। तन की दुर्बलता तो ठीक भी हो सकती है… पर, मन में कुविचार भर लेने से हर लम्हा जहरीला हो जाता है। जीवन है तो मौत तो एक दिन दस्तक देगी, चाहकर भी नहीं रोक सकते हैं। जब तक है इस पल में, क्यों न सिर्फ प्यार ही रखें, जो हमारे मस्तिष्क में स्वस्थ ऊर्जा का संचार कर खूबसूरत दुनिया से परिचय देती है। जीना है तो जिंदा रहें, अपनी धुन में। मारकाट, चोरी-डकैती, लूट, बलात्कार, जुआ, सट्टा और अत्याचार, शोषण का एक घिनौना माहौल बनाकर किसे लाभ है? शायद किसी को नहीं। फिर मिटा क्यों नहीं देते इसे जड़ से? जब तक जीवन समझ आती है, अपराध से मन भर जाता है, पाप से दूर रहने की सोचते हैं, जीवन के बहुत कीमती पल गुजर गए होते हैं। सही और गलत क्या है, यह जानने के लिए किसी बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं होती है। बस, अपने कर्म से किसी को नुकसान न हो, इतनी सी बात का ख़याल रखना है। सभी धर्म का एक ही सार होता है: किसी की वेदना को पढ़ लेना और मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखना। अपने लाभ के लिए स्वार्थपूर्ण कार्य कर, षड्यंत्र से धन कमाना पाप है। और जहां अन्याय हो, निर्दोष पर जुल्म हो, कोई सहयोग के लिए पुकारे, उनकी सहायता के लिए आगे आएं, यही सबसे बड़ा धर्म है। बसर तो करना है, जहां अपने भी हैं, उन पर भी दूषित माहौल का असर होता है। जहां हम रहते हैं, उस परिवार, पड़ोस, समाज और शहर को सुंदर, सुरक्षित, संस्कारित और मर्यादित, सभ्य और संस्कृति के अनुकूल बनाने में योगदान तो दे सकेंगे। किसी को समझाने की क्या आवश्यकता है? अपने स्तर पर प्रयास तो करें। और जहां गलत दिखे, कुछ न कर सके, तो जानकारी दे उन लोगों को जो कर सकते हैं। एक आवाज़ से ही मिलते हैं कई विकल्प, और जागरूक होकर ही शांत वातावरण का निर्माण कर सकते हैं। कल के लिए आज को बर्बाद करना मूर्खता है। जब, जहां, जैसे भी परिस्थिति मिले, और गमगीन लोग मिलें, उस समय अपनी हर समस्या, तकलीफ और कराह को किनारा कर लीजिए। भूल जाइए कुछ देर के लिए हर बात को, और ताजगी से भरपूर हो जाएं। सोचिए! मुझे कोई भी कठिनाई छू नहीं सकती, क्योंकि मुझमें सामर्थ्य है लड़ने की, नहीं तो जीने नहीं देगी आपको विचित्र खयाल। आकर चले भी जाते हैं वे दुख भी जो असहनीय होते हैं। सबसे जरूरी यह जानना कि आपकी चाहत क्या है जीने के लिए? जिससे शांत रह सके, संतुष्टि मिल सके और हसीन लगे हर पल। सस्ती होती हैं खुशियां, लेकिन उन्हें हम महंगी बना लेते हैं अज्ञानवश। कभी प्रेम में पूरी तरह नि:स्वार्थ डूबकर देखिए, हर नफरत को भूल जाएंगे। क्षमा करने का गुण विकसित कीजिए, हर ग्लानि मिट जाएंगी। जो दूसरों से उम्मीद करते हैं, खुद उसके लिए प्रयास करे, सफलता मिलेगी। सहारा ढूंढने की बजाय, किसी के काम आने की आदत डालिए। अभाव में रोने की बजाय, मेहनत करके देखिए। उस इंसान की आंखों में झांकिए जो बेहद अभाव में है, और अपने प्रभाव को भूलकर उनसे कुछ मीठे बोल दीजिए। उनकी जिंदगी की कहानी सुनें, कैसे रहते हैं, क्या चाहते हैं और सोचते हैं, कैसी ज़िन्दगी की कल्पना करते हैं? उन्हें हौसला दें, उस वक्त भूल जाइए कि आप प्रतिष्ठित हैं, आपका सम्मान है। जो ज़िन्दगी के अंतिम पड़ाव में होते हैं, कांप रहे हैं हाथ, झुकी है कमर, सुन नहीं सकते और चल भी नहीं रहे, उन्हें गले से लगाइए और अपनेपन की मिठास दीजिए। उनकी मुस्कान में स्वयं भगवान दिखेंगे। जब चारों तरफ गम का अंधियारा हो और असमंजस की स्थिति हो, दिमाग काम करना बंद कर दे, अपनी तकलीफ बहुत ज्यादा लगे और जीने की चाहत न हो, तब एक बार हॉस्पिटल में जाकर एक रात रुकिए। डॉक्टर से मिलिए और उस मरीज के बारे में पूछिए जो कुछ दिन के मेहमान हैं, उसे नहीं पता, पर उम्मीद है ठीक होने की। उनसे उनकी इच्छा पूछिए, क्या कर सकते हैं उसके लिए? आपके हाथ में है उसे जीवन दान देना नहीं, तो उनके सर पर अपनेपन से हाथ फेर दीजिए, और सब ठीक हो जाएगा। हिम्मत रखिए, कह देना और उन्हें एक नजर देखिए, उनकी आंसू जब आपको दुआ देंगे, तो करोड़ों की दौलत भी उसके सामने फूटी कौड़ी लगेंगी। फुटपाथ में सोने वाले के साथ ठंड में कुछ समय ही सही, पर बिताना, जैसे वे रहते हैं, उन्हीं के अनुसार ढलने का प्रयास करना, फिर क्या है दुख, उसे महसूस करना और अपनी तुलना करना। क्या आप बेहतर नहीं हैं उन लोगों से? फिर भी आप नहीं पिघले और मार्मिक भाव उत्पन्न न हो, तो स्वार्थ के दायरे में हैं, अपने आपके सिवा किसी का दर्द नहीं समझ सकते, तो फिर जैसे उचित लगें, वही करे। क्योंकि संवेदनाओं से भरे इंसान को सिर्फ प्रेम की, अपनेपन की प्यास होती है, लेकिन षड्यंत्र, चालाक और छल-कपट से जो पूर्ण हैं, उन्हें भौतिक सुख, सुविधा, भोग-विलास से फुर्सत नहीं होती। ऐसे लोगों को किसी के आने और जाने का गम नहीं होता, कठोर होते हैं, दिल से ज्यादा दिमाग लगाते हैं, और किसी को निभाने का हुनर नहीं जानते, सिर्फ काम निकालते हैं। एक बात तो तय है, जो जैसे करते हैं, उसके फल भी अवश्य मिलते हैं, भले देर लगे, पर गलत सोच से आज तक सही मंजिल नहीं मिली किसी को। जीने के लिए अमीर होना और बलशाली होकर दूसरों को हानि पहुंचाते समय भले ही दुर्व्यवहार करने वालों को अच्छा लगता है, लेकिन वक्त की मार से कोई नहीं बच सकते। कर्म सही होने से मुसीबत से निकलने के भी रास्ते मिल ही जाते हैं। पर, जो हर समय किसी के लिए कुविचार रखते हैं, उन्हें कभी आत्म शांति नहीं मिलती।ये जीवन, ग़म का महासागर होता है, इसमें हर पल कोई न कोई परेशानी के तूफान आते रहते हैं। किसी एक ही इंसान के हिस्से में तनाव है, ऐसी बात नहीं। हर किसी के पास हैं आपकी सोच से कहीं अधिक दर्द और कठिनाई हैं। अपने तक सीमित होने और किसी पर नजर न दौड़ाने के कारण लगता है हम ही दुखी हैं। और कभी-कभी अनवरत मिलने वाली कष्ट पीड़ा से हार मानकर रूठ जाते हैं अपने आप से। खुद से नाराज हो जाना सबसे बड़ी दुर्बलता है। किसी से दूर रहने, उन्हें उपेक्षित करने और अपने आपको ही ज्यादा होशियार समझने की बजाय, मिलकर रहें। सुख-दुख को बांटते रहें। वास्तव में, घुटन भरी हो जाती है उस समय ज़िन्दगी, जब किनारा कर लेते हैं अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य से, आसपास के लोगों से। यूँ ही गुमसुम न रहें, सांसे वैसे भी उधार की हैं। एक दिन बिन बताए ही उड़ जाएगी। इसलिए मस्त रहें, अपने स्वाभाव में। स्मरण रहे कि समय स्वयं में एक योद्धा भी है और धैर्य भी। अपनी ऊर्जा को असामाजिक और कुटिल प्रवृत्तियों पर व्यय न करें; क्योंकि ऐसे अधम चरित्रों के लिए आपका ‘मौन’ ही सबसे प्रखर प्रत्युत्तर और पूर्ण न्याय है।

——————————————-

 

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)