संवाददाता कैमूर भभुआ बिहारः संतोष कुमार चतुर्वेदी
(नया अध्याय)
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम तथा प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारी को लेकर संस्था की 17वीं बैठक संपन्न।


आज माँ कामाख्या ग्रामोत्थान ट्रस्ट की 20 वीं बैठक उपाध्यसागर में संपन्न हुई। आज के बैठक में संस्था से जुड़े लगभग दस से बारह लोग उपस्थित हुए ।सर्वप्रथम आज के इस बैठक में यह जानकारी दी गई कि पूर्व में भी संस्था के द्वारा वार्षिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी श्री धर्मेंद्र शर्मा को जब जब दी गई है तब तब उस जिम्मेदारी को उन्होंने सम्यक तरीके से निर्वहन किया है सफलतम तरीके से कार्यक्रम संपादित कराने के लिए श्री धर्मेंद्र शर्मा जी को बधाई दिया गया साथ ही आगामी आठ जनवरी को संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित है जैसे अंतरविद्यालय प्रतिभाखोज प्रतियोगिता परीक्षा, कंबल साड़ी वितरण दिव्यांग सम्मान आदि के लिए पुनः धर्मेंद्र शर्मा को ही नामित किया जाए जिससे दिव्यांग एवं निः शक्तजनों को आमंत्रित कर ससम्मान उनको आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा सके।
संस्था द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा के संयोजक श्री धर्मेंद्र शर्मा जी ने पूछने पर यह जानकारी दी कि जनवरी माह में 8 तारीख को आयोजित संस्था के वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव है जो निम्नवत है सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यशाला एवं सफल प्रतिभागियों में हेलमेट वितरण कंबल साड़ी वितरण कार्यक्रम किया जाएगा
उक्त बैठक में यह बात भी निकाल कर आई कि इस बार लगभग 400 कंबल एवं 400 साड़ी वितरण कार्यक्रम की व्यवस्था है ।कंबल साड़ी वितरण के अंतर्गत यह ध्यान देने योग्य बात होगी कि प्रति वर्ष एक ही व्यक्ति को कंबल आदि ना दिया जाए बल्कि जरूरतमंद व्यक्तियों को वरीयता देना चाहिए। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में इस बार लगभग 1000 बच्चे भाग ले रहे हैं। सभी के लिए कॉपी पेन पेंसिल रबर कटर स्कूल बैग आदि की व्यवस्था है। प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को एजुकेशनल ग्लोब, स्कूल बैग, मेडल, प्रमाण पत्र आदि देखकर उत्साहवर्धन किया जाएगा इसके साथ ही रोड सेफ्टी चुकि वर्तमान में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जनवरी माह को सड़क सुरक्षा माह के रुप में मनाया जा रहा है।
प्रति वर्ष के तरह सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संपादित किया जाएगा । इसमें प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सड़क सुरक्षा वाले छात्रों को प्रमाण पत्र, हेलमेट, अन्य सभी पाठ्य सामग्री, स्कूल बैग सहित देकर के उत्सवर्धन और प्रोत्साहित किया जाएगा। उक्त बैठक के दौरान माननीय अध्यक्ष ने प्रस्ताव रखा कि प्रतिवर्ष जिस संस्था या जिस व्यक्ति के द्वारा पाठ्य सामग्री स्कूल बैग इत्यादि उपलब्ध कराया जाता है जैसे कॉपी पेन पेंसिल रबर कटर स्कूल बैग की तैयारी उसे व्यक्ति या उस संस्था को भी अलग से संस्था द्वारा धन्यवाद पत्र जरूर प्रेषित किया जाना चाहिए। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागी को नाश्ता,भोजन की व्यवस्था पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
यह संपूर्ण कार्यक्रम पूर्णतः निशुल्क होता है।
अगल बगल के जनपद के काफी संख्या में छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं। इस बार पूरे कार्यक्रम में वालंटियर के रूप में छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई है।
उनके सहयोग के लिए कुछ एन सी सी और स्काउट की छात्राएं भी उपस्थित रहेंगी। संस्था द्वारा आयोजित आज के इस बैठक में प्रमुख रूप से अमरनाथ उपाध्याय रविन्द्र उपाध्याय, धर्मेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, कुंदन सिंह, रमेश सिंह, मनु यादव, सोनू, मनीष, अमित, अतुल, अजीत आदि लोग उपस्थित थे।






