ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए खेलों का आयोजन कराएगा नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा।
अल्मोड़ाः नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 07-12-24को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी ने बताया कि कुछ दिन में ब्लॉक स्पोर्ट्स आयोजित होने वाले हैं। बैठक में आज इसकी रूपरेखा तैयार की गई। दिसंबर माह में ब्लॉक स्पोट्र्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में वहां के वॉलंटियर अपने क्षेत्र में लोगों को इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देंगे। जिसमें वहां के समस्त खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।साथ ही आज वर्ड वॉलंटियर्स दिवस भी मनाया गया। जिसमें नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स को पुरस्कृत भी किया गया।
इस बैठक में संदीप सिंह नयाल, आरुषि बिष्ट, पूजा बिष्ट, पिंकी आर्या, दीपक गिरी, अमित फर्त्याल, पूनम डंगवाल, भावना पाण्डे, विवेक सुयाल, महेंद्र सिंह मेहरा, रविन्द्र कुमार, विनोद कुमार,कमल टम्टा आदि लोग मौजूद थे।







