संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
भुगतान विवाद में फंसे श्रमिक –ग्रिल इंफ़्रा कंपनी ने ईएमटीसी को नहीं दी राशि, वर्करों का मेहनताना अटका।
कानड़: पचोरा में 400 केवी सब स्टेशन पर ग्रिल इंफ़्रा कंपनी द्वारा ईएमटीसी कंपनी के वर्करों के लिए दिया गया ठेका अब भुगतान विवाद में उलझ गया है, जिसका सीधा असर मजदूरों पर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार ग्रिल इंफ़्रा ने ईएमटीसी को तय राशि का भुगतान अब तक नहीं किया है, जिसके कारण ईएमटीसी कंपनी भी अपने अधीन काम करने वाले वर्करों को मेहनताना देने में असमर्थ हो गई है। इस स्थिति में वह काम करने वाले विजय कुमार माथुर, मुकेश पासवान, मोईउद्दीन, जफर शेख, गोर्वधन यादव, गोकुल प्रसाद के अलावा अन्य वर्करों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन मेहनत का पैसा नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई मजदूरों ने बताया कि हम लोग बाहर से आकर यह काम कर रहे है परिवार का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भी मेहनताना नही मिलने पर परेशानी महसूस कर रहे हैं। ग्रिल इंफ़्रा और ईएमटीसी कंपनियों के बीच चल रहे भुगतान विवाद का मामला गुरुवार को थाने पँहुच गया। ईएमटीसी इलेक्ट्रिककल प्रालि से बृजलाल पिता अवधेश कुमार, दिनेश कुमार ग्रिल इंफ़्रा 4000 केवी सब स्टेशन पाचोरा में सुपर वाईजर पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने थाने पर दिए आवेदन में बताया कि कंपनी द्वारा वैध भुगतान रोके जाने की सूचना संबंधित कम्पनी के अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसी संबंध में पिछले शुक्रवार ईएमटीसी, ग्रिल इंफ़्रा स्टाफ के साथ बैठक हुई थी, जिसमें उन्होंने सुलह रिकॉर्ड देने पर भुगतान करने की बात कही थी। उस बैठक के बाद से हमारी कंपनी ईएमटीसी का पूरा स्टाफ रिकॉर्ड तैयार करने में लगा था। उसी समय ग्रिल इंफ्रा कार्यालय के सामने मेरे साथी दिनेश से ग्रिल इंफ्रा अधिकारियों द्वारा अभद्र भाषा में बातचीत की जा रही थी। वे हमारी कंपनी के मालिक एवं स्टाफ के लिए अत्यंत अशोभनीय गालियाँ दे रहे थे तथा कह रहे थे कि यदि डेटा जमा नहीं किया गया तो अगले दिन से ईएसएमटी कंपनी के लोगों की साइट पर एंट्री बंद कर दी जाएगी। ग्रिल इंफ्रा के मनोज यादव तथा उनके साथ विवेक यादव लोहे की रॉड लेकर मेरी ओर मारने के इरादे से बढ़े। दोनों ने मुझे गालियाँ दीं और धमकाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर मेरा मोबाइल फोन जबरन छीन लिया, उसे तोड़ने का प्रयास किया तथा मेरा मोबाइल पासवर्ड खुलवाकर उसमें मौजूद घटना का पूरा वीडियो जबरन डिलीट कर दिया। जाते समय उन्होंने स्पष्ट रूप से धमकी दी कि यदि सही सुलह रिकार्ड दिया तो जान से मार देंगे। इधर, ईएमटीसी और ग्रिल इंफ्रा के बीच भुगतान को लेकर आपसी समन्वय की कमी सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच बिल और भुगतान की प्रक्रिया को लेकर मतभेद बने हुए हैं, जिसका खामियाजा सीधे तौर पर श्रमिकों को भुगतना पड़ रहा है। मजदूरों का कहना है कि जब तक कंपनी और एजेंसी के बीच विवाद सुलझेगा, तब तक उनकी रोजी-रोटी पर संकट बना रहेगा। अब देखना होगा कि कंपनी और एजेंसी के बीच यह विवाद कब सुलझता है और प्रशासन श्रमिकों को उनका बकाया दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है। फिलहाल, मजदूरों की उम्मीद जिम्मेदार पक्षों के त्वरित निर्णय पर टिकी हुई है। टीआई आर के दांगी ने बताया कि ईएमटीसी और ग्रिल इंफ्रा कम्पनी के लोग थाने आए थे दोनों कम्पनी के बीच हिसाब किताब को लेकर मामला हैं। दोनों कम्पनीयो से सीधे तौर पर बोल दिया हैं शांति भंग नही होने देंगे। दोनों कम्पनी में हिसाब किताब नही सुलझता हैं तो लेबर कोर्ट जाए।






