पंकज सीबी मिश्राः (प्रभारी सम्पादक) जौनपुर, उ. प्र.।
भाजपा संगठन चुनाव की तैयारियां तेज, बदले जायेंगे जिलाध्यक्ष।
लखनऊ : बीजेपी संगठन चुनाव के लिए भाजपा ने 15 से 30 दिसंबर के बीच का समय प्रस्तावित किया है जिसमें बूथ इलेक्शन होंगे और फिर बदले जाएंगे जिलाध्यक्ष। यूपी बीजेपी संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से भाजपा ने पहले वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया। अब संगठनात्मक चुनाव के ऐलान से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। बूथ से लेकर मंडल, जिला और प्रदेश अध्यक्ष पद तक के दावेदारों ने अपनी पैरवी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। पार्टी संगठन चुनाव को लेकर गंभीरता से काम कर रही है और इस बार बूथ के कार्यकर्ताओ का सिक्का चलेगा। पार्टी की कोशिश संगठन में भरोसेमंद और पुराने चेहरों को जिम्मेदारी देने पर है। उन नेताओं से बचना चाहती है जो बाहरी और दागी हैं। यूपी बीजेपी संगठन चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अब क्षेत्रवार बैठकों का आयोजन भी होगा। सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्र में यह बैठकें मंगलवार को हुईं जिनमें मंडलों और जिलों की चुनाव प्रक्रिया को लेकर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया और कहा गया कि बीजेपी को मजबूत करने के लिए बूथ और मंडल इकाई का मजबूत होना जरूरी है। पार्टी की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि अध्यक्ष के लिए प्राथमिकता कर्मठ सदस्यों को दी जाएगी जो पिछले दो बार (2019 और 2024) का सक्रिय सदस्य रहें हो और जिनपे अनुशासनात्मक कार्रवाई न हुई होऔर वो पूर्व में जिला और मंडल के पदाधिकारी रहे हों। जनपद के पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक पंकज सीबी मिश्रा नें बताया कि प्रदेश में चुनाव अभियान की शुरुआत बूथों के गठन की प्रक्रिया से हुई। अब बारी बीजेपी के मंडलों और जिला अध्यक्ष के चुनाव की है। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष और 30 दिसंबर तक बीजेपी जिलाध्यक्ष के चुनाव प्रस्तावित है। इसकी को लेकर सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्र में चुनावी बैठकें हुईं। इन क्षेत्रीय बैठकों में प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी पर्यवेक्षक क्षेत्रीय अध्यक्ष जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष जिला चुनाव अधिकारी जिला शहर चुनाव अधिकारी मंडल संगठन पर्व सहयोगी शामिल हुए। पश्चिम क्षेत्र की बैठक राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े जबकि कानपुर क्षेत्र की बैठक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और अवध क्षेत्र की बैठक प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह द्वारा लिया गया।
पश्चिम क्षेत्र की बैठक मंगलवार को गाजियाबाद में हुई जबकि अवध क्षेत्र की बैठक लखनऊ, ब्रज क्षेत्र की बैठक आगरा में हुई। जिसमें प्रदेश के शहर प्रभारी संजय भाटिया मौजूद रहे। गोरखपुर क्षेत्र की बैठक प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने ली। प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने वाराणसी में काशी क्षेत्र की बैठक ली। बीजेपी का संदेश साफ है कि बीजेपी के मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष में दागी और बाहरी को अवसर नहीं मिलेगा । प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा ने 98 संगठनात्मक जिलों के चुनाव अधिकारियों को तय किया है। ये अधिकारी जिलों में बूथ स्तर के चुनाव कराएंगे। 15 से 20 नवंबर के बीच बीजेपी बूथ के चुनाव होंगे। इसमें करीब 65 जिलाध्यक्ष बदले जानें की सम्भावना हैं।







