सवाल घूसखोर शिरोमणि होने का

Spread the love

 

डा. सुधाकर आशावादी

 

         (नया अध्याय, देहरादून)

 

                        व्यंग्य 

 

सवाल घूसखोर शिरोमणि होने का

 

 

 

कॉम्पिटिशन हर क्षेत्र में है। मलाईदार पदों के लिए कॉम्पिटिशन के साथ साथ घूसखोर चरित्र का होना भी अनिवार्य योग्यता है। आज के दौर में बिना घूसखोरी के किसी भी पद पर टिके रहना सरल नहीं होता। ईमानदार अधिकारी को उसके सहायक कुर्सी पर अधिक समय तक बर्दाश्त नहीं करते, इसलिए उसके स्थानांतरण की फेहरिस्त लंबी होती रहती है। वैसे भी जीवन के किसी भी क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करना हंसी खेल का विषय नहीं है। करोड़ों रूपये का माल हजम करने वाले तथा अल्प समय में साईकिल से वायुयान तक, झोपड़ी से ऊंची अट्टालिकाओं तक का सफर तय करने वाले घूसखोर की श्रेणी में नहीं आते। फिर भी घूसखोरी ऐसा रोग है, जो सरकारी क्षेत्र में ही फलता फूलता है। निजी क्षेत्रों में घूसखोरी को कमीशनखोरी की संज्ञा दी जाती है। बहरहाल घूसखोरी में भी घूसखोर शिरोमणि की पहचान जातीय आधार पर कर ली गई है, यह मैं नहीं कहता, किसी फिल्म का शीर्षक कहता है।

लोग उबल रहे हैं, कि उनकी बिरादरी को घूसखोरी का शिरोमणि क्यों बताया जा रहा है। असली घूसखोर इसलिए परेशान हैं, कि उनकी घूसखोरी को घूसखोर शिरोमणि क्यों नहीं चुना गया। मैंने जब से होश संभाला है, घूसखोरी को भारतीय चरित्र में शामिल पाया है। सरकारी अस्पताल हो या बिजली दफ्तर, यातायात विभाग हो या अन्य कोई भी सामान्य विभाग, जिसके पास किसी के बिल पास करने, सरकारी धन की बंदर बाँट करने का अधिकार हो, हर जगह कार्यप्रणाली लगभग समान है, फाइलें तब तक आगे नही सकती, जब तक कि सुविधा शुल्क के नाम पर उसमें घूस के पहिए न लग जाएँ। यूँ तो भ्रष्टाचार मुक्त शासन के विज्ञापन पट कार्यालयों में चमक रहे होते हैं, लेकिन कार्यालयों में बैठे सरकारी उनकी परवाह नहीं करते। कुर्सी पर बैठते ही उनकी हथेली खुजलाने लगती है। जो फरियादी उनके पास अपनी फरियाद लेकर आता है, वह उसकी फरियाद सुने बिना ही अपनी हथेली की खुजलाहट से उसे अवगत करा देते हैं, साथ ही यह इशारा भी देते हैं, कि बिना बोहनी के वे अपने कार्यालय में दिन की शुरुआत नहीं करते। परेशान हाल फरियादी बोहनी कराता है, तब कहीं जाकर अपनी फरियाद सुनाने लायक बन पाता है।

समस्या एक हो तो बताई जाए, घूसखोरी का चलन इतना बढ़ गया है, कि यदि कोई बिना घूस लिए समस्या समाधान का आश्वासन दे, तो फरियादी उस पर यकीन नहीं करता। बहरहाल घूसखोरी के युग में ईमानदार वही कहलाता है, जिसे घूस लेने का अवसर न मिला हो। तिस पर भी घूसखोरों में आपस में कोई कॉम्पिटिशन नहीं होता। जो काम जिसकी सीट का होता है, घूस पर उसका ही अधिकार होता है। फिर भी बदनाम केवल खास जाति का कर्मचारी ही होता है। उसे सरकारी कार्यालय में कार्य करने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारी घूसख़ोर में लिप्त तो प्रतीत होते हैं, किन्तु शिरोमणि नहीं। घूस शिरोमणि के विशेषण से वंचित रहने वालों के लिए यह दुःख का कारण है, वे इसे अपनी कमी मानते हैं।

आजकल घूसखोरी अधिकार का स्वरूप लेती जा रही है। सरकारी कार्यालयों में पर्याप्त घूस न मिलने पर फाइलें गायब होने के किस्से भी सुर्ख़ियों में रहते हैं। कुछ घूसख़ोर तो घूस लेकर गर्व से स्वयं को घूस शिरोमणि घोषित करते हैं। उनका स्पष्ट मत होता है, यदि घूसखोरी के आरोप में पकड़े भी गए, तो घूस देकर छूट जाएंगे। ऐसे में जहां घूसखोरी अखिल भारतीय स्तर पर नाम कमा रही है, वहां केवल किसी खास व्यक्ति या जाति को घूसखोर कहना देश में अन्य जातियों के घूसखोरों की योग्यता पर प्रश्न चिन्ह खड़े करता है। कॉम्पिटिशन का परिणाम गहन सर्वेक्षण और प्रतियोगिता को पारदर्शिता से संपन्न कराने के बाद ही होना चाहिए।  (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)