आर्य कन्या इंटर कालेज अल्मोड़ा की नई प्रबंधन समिति ने संभाला कार्यभार।      

Spread the love

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।

  • आर्य कन्या इंटर कालेज अल्मोड़ा की नई प्रबंधन समिति ने संभाला कार्यभार।

अल्मोड़ाः आज दिनांक 16-12-24को आर्य कन्या इंटर कालेज अल्मोड़ा की नवगठित प्रबंधन समिति ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व 6दिसंबर2023को इस विद्यालय में विधिवत चुनाव हुआ था किन्तु कुछ लोगों के न्यायालय की शरण में जाने से उक्त अनुमोदन को रोक दिया गया था। माननीय उच्च न्यायालय ने नयी प्रबंधन समिति को एवं पूर्व की सूची को सही मानते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा से मिले अनुमोदन के पश्चात आज आर्य कन्या इंटर कालेज की नई प्रबंधन समिति ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवनियुक्त कार्यकारिणी के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, उपाध्यक्ष हरीश बनौला,प्रबंधक रोहित कुमार एवं सदस्य के रूप में हेम जोशी, हृदेश तिवारी,कमल सिंह अधिकारी, बिरेद्र सिंह कार्की, नरेंद्र सिंह जंगपांती, राजेन्द्र दुर्गापाल, जीवन चम्याल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

इसके पश्चात प्रबंधन संचालक के रूप में खण्ड शिक्षा/उप शिक्षा अधिकारी हवालबाग हरीश रौतेला द्वारा नवनियुक्त प्रबंधक रोहित कुमार शैली को प्रबंधक के रूप में कार्यभार सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्य दीप्ति शाह द्वारा नवनियुक्त प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, प्रबंधक रोहित शैली,खण्ड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिवादन किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से किरन पाण्डे, चंपा शाह, निधि नैनवाल, कमला तिवारी, देवेन्द्र सिंह चिलवाल, बिक्रम सिंह नेगी, हरीश चंद्र जोशी, कपिल कुमार आदि लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views

    • 15 views