आगर जिले के नलखेड़ा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ पर बड़ी कार्यवाही… सरकारी भूमि पर उगाई गई गांजे की फसल जब्त।

Spread the love

 

संवाददाता कानड़: गोवर्धन कुम्भकार

 

                     (नया अध्याय)

 

आगर जिले के नलखेड़ा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ पर बड़ी कार्यवाही… सरकारी भूमि पर उगाई गई गांजे की फसल जब्त।

 

 

 

 

         कानड़:गेहूँ की फसल की आड़ में लगाए गए 227 गांजा पौधे जब्त — 10.846 कि.ग्रा. हरा गांजा (₹1 लाख रुपये कीमती) बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट व एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नागेश यादव के नेतृत्व में थाना नलखेड़ा पुलिस द्वारा गांजा खेती के विरुद्ध महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।

 

घटना दिनांक 27.02.2026 को थाना नलखेड़ा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पचलाना निवासी पुरालाल पिता शंकरलाल भिलाला एवं उसका पुत्र लखन पिता पुरालाल भिलाला द्वारा लसुल्ड़िया गोपाल स्थित शासकीय भूमि पर, जो उनके कब्जे में है, गेहूँ की फसल की आड़ में अवैध रूप से गांजा के पौधे उगाए गए हैं।_पुलिस कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तत्काल दबिश दी गई। मौके पर पुलिस टीम को देखकर दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम (1) पुरालाल पिता शंकरलाल भिलाला उम्र 60 वर्ष एवं (2) लखन पिता पुरालाल भिलाला उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम पचलाना बताया।

खेत की तलाशी के दौरान गेहूँ की फसल के बीच अवैध रूप से लगाए गए गांजा पौधे पाए गए।_

जप्तशुदा मशरुका

पुलिस द्वारा मौके से कुल 227 छोटे-बड़े हरे पत्तेदार गांजा पौधे उखाड़कर विधिवत जब्त किए गए।

इलेक्ट्रॉनिक तोलकांटे से तौल करने पर कुल वजन 10.846 किलोग्राम पाया गया।

 कुल जप्त हरा गांजा – 10.846 किलोग्राम (227 पौधे)

 अनुमानित कीमत – ₹1,00,000/-

गिरफ्तारशुदा आरोपी

1. पुरालाल पिता शंकरलाल भिलाला, निवासी ग्राम पचलाना

2. लखन पिता पुरालाल भिलाला, निवासी ग्राम पचलाना

दोनों आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना नलखेड़ा में अपराध क्रमांक 73/2026 पंजीबद्ध कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की विक्रय गतिविधियों एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नागेश यादव, सउनि दरबार सिंह जादोन, सउनि डीसी भिलाला, प्रधान आरक्षक शंभु सिंह जाट, प्रधान आरक्षक ललित सारस्वत, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र भाटी, आरक्षक राजेश दांगी, आरक्षक अतेन्द्र, आरक्षक रोड़ीलाल दांगी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)