मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कैमूर दौरा: “समृद्धि यात्रा” के तहत विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं समीक्षा।

Spread the love

 

संवाददाता कैमूरः संतोष कुमार चतुर्वेदी

 

                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कैमूर दौरा: “समृद्धि यात्रा” के तहत विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं समीक्षा।

 

 

 

कैमूर जिला आज विकास की नई दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार “समृद्धि यात्रा” कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 24 मार्च 2026 को जिले का दौरा किया। इस अवसर पर जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी की गई।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री प्रातः पटना से प्रस्थान कर कैमूर पहुंचे। जिले में आगमन के पश्चात उन्होंने विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया।

 

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों जीविका, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, बाल विकास परियोजना, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पुलिस विभाग एवं कैमूर डेयरी मोहनियां द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई।

 

 

          “समृद्धि यात्रा” के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कैमूर जिले में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु जंगल सफारी वाहन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया गया, जो जिले के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

इसके अतिरिक्त कुल 46.87 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 43 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं 162.24 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुकी कुल 161 योजनाओं का उद्घाटन कर जिले के विकास को नई गति प्रदान की गई।

 

 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन भी किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री ने संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)