“हार न मानना ही जीवन की जीत है, मनुष्य जो चाहे कर सकता है।”

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

कवयित्री/लेखिका/शिक्षिका

नवापारा/राजिम,

रायपुर, (छत्तीसगढ़)

    

                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

लेख :

“हार न मानना ही जीवन की जीत है, मनुष्य जो चाहे कर सकता है।”

                    – सुश्री सरोज कंसारी

____________________________________

 “हार न मानना ही जीवन की जीत है, मनुष्य जो चाहे कर सकता है” – यह एक ऐसा सत्य है जो हमें जीवन के हर पहलू में प्रेरित करता है। जब हम हार मान लेते हैं, तो हम अपने सपनों को भी छोड़ देते हैं, अपने लक्ष्यों को भूल जाते हैं, और अपने आप पर से विश्वास खो देते हैं। लेकिन जब हम हार नहीं मानते, तो हम अपनी सीमाओं को पार कर जाते हैं, अपने आप को नए सिरे से परिभाषित करते हैं, और अपने भविष्य को आकार देते हैं।

 

मनुष्य की शक्ति अनंत है, और जब वह अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करता है, तो वह कुछ भी हासिल कर सकता है। वह पहाड़ों को हिला सकता है, नदियों को बदल सकता है, और अपने भाग्य को खुद लिख सकता है। इसलिए, हार न मानना ही जीवन की जीत है, और यही हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह हमें जीवन के उतार-चढ़ाव में स्थिर रखता है, और हमें अपने सपनों को हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।

 

हे हारे हुए मनुष्य, उठो और खड़े हो जाओ! तुम्हारे अंदर एक शक्ति है जो तुम्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। तुम्हारे पास एक लक्ष्य है, एक उद्देश्य है, और एक सपना है। उसे हासिल करने के लिए तुम्हें हार नहीं माननी है। तुम्हें अपने आप पर विश्वास करना है, अपने सपनों पर विश्वास करना है, और अपने लक्ष्य पर विश्वास करना है। उठो और आगे बढ़ो, क्योंकि तुम्हारी जीत निश्चित है!

 

जीवन का सफर…अनजान सफर है जिंदगी।…कई मोड़ आएंगे जीवन की इस राह में, जब लगेगा सब कुछ बिखर गया, खो गई खुशियां, सूख गए आंसू। कभी लगेगा छल है यहां, हर कदम पर मुश्किल है, भेड़ियों के झुंड से अपनों को ढूंढ निकालना मुश्किल है। षड्यंत्र से घिरे हैं, मन व्याकुल है। रिश्ते-नाते, मित्र, संगे-संबंधियों में उलझे जीवन में सत्य का बोध नहीं कर पा रहे। मोह-माया के रहते हम जीवन का सार नहीं ढूंढ पाते।

 

बहुत भटकाव के बाद समझ आता है कि मकड़ी का जाल है हर तरफ, झूठ का पर्दा है, मीठी जुबान, मासूम चेहरे, भी हमें गुमराह करते हैं। ठोकर, दर्द और कड़वाहट से मुक्ति के लिए जब मन छटपटाने लगता है, तब तोड़कर सारी बंदिशें हम बाहर आते हैं। जब मन शुद्ध होता है, तब जीवन का नया सूर्योदय होता है।

 

भोग-विलास में डूबे रहने से हमें अच्छी बातें समझ नहीं आती। ज्ञान की बातें, धर्म, नैतिकता, सदसंग, भक्ति-भाव का हम अनुकरण नहीं कर पाते। कसमे-वादे, सपने सब टूट जाते हैं, कितने भी करीबी हो, जिंदगी की राह में अचानक से छूट जाते हैं। सब समय का खेल है, भ्रम का पर्दा जब हटता है, तब हृदय प्रेम से पूर्ण होता है।

 

दिल में सारे गम को समेटकर जब हम फिर से जीने के लिए पूरे उत्साह के साथ उठते हैं, तब एक नई मंजिल और हमें दिखाई देती है। हिम्मत मत हारना! खड़े होना निर्भीक होकर जीवन युद्ध में, विजय होना आपका परम धर्म है। कर्तव्य पथ से कभी पीछे नहीं हटना। सफलता पाने के लिए धैर्य जरूरी है। अपनी सकारात्मक शक्ति से निराशाओं को हरा दीजिए।

 

कर्म ही आपका धर्म है, अपने जीवन से जुड़े हर व्यक्ति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाइए। किसी को बिखेरकर खुद को मत समेटिए। निष्काम कर्म कीजिए। हम जो करते हैं, उसका फल इसी क्षण को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि वह हर पल में शेष रह जाता है। इसलिए स्वार्थ से परे जीवन शैली का निर्माण कीजिए। अपनी गलतियों पर जब पछतावा कर आत्म-सुधार करते हैं, तब सुप्त चेतना जागृत होती है और आपको सदकर्म के लिए प्रेरित करती है।

 

नेक कर्म ही जीवन का सार है। आत्म-विकास के लिए कार्य कीजिए। सत्कर्म से जीवन को संवारते रहिए। अच्छे कर्म से ही मानव का प्रथम कर्तव्य है, बुरे कर्म निश्चित ही हमें पतन की ओर ले जाते हैं। अहंकार को तजकर जीवन को हर पल नया आकार दीजिए। बैठकर सोचिए मत, आपको क्या नहीं मिला, बस अच्छाई करते रहिए, परिणाम की चिंता छोड़ दीजिए। भक्ति, आस्था और खुद पर विश्वास रखिए, जीवन नैया कभी डगमगाएगी नहीं। हार न मानना ही जीवन की जीत है, और मनुष्य अपनी शक्ति और विश्वास से कुछ भी हासिल कर सकता है।                      _________________________________

 

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)