ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, देहरादून)
https://www.transfernow.net/dl/20260406Xotvs7mY
STORY SLUG : FEROZEPUR RAILWAY DIVISION DRM PC
मंडल रेलवे प्रबंधक संजीव कुमार ने उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेलवे डिवीजन में चल रहे कार्यों को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
मंडल रेलवे प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने वर्ष 2025–26 में विकास और उपलब्धियों के नए आयाम स्थापित किए हैं। इंजीनियरिंग, सुरक्षा, चिकित्सा, वाणिज्य और संचालन—हर क्षेत्र में मंडल ने शानदार प्रदर्शन किया है।
फिरोजपुर रेलवे मंडल ने वित्तीय वर्ष में लक्ष्य से अधिक प्रदर्शन करते हुए 3382 करोड़ रुपय का राजस्व अर्जित किया गया जिसमें टिकट चेकिंग में 31.51 करोड़ रूपये इकट्ठे हुए थे
फिरोजपुर डिवीजन का 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक ट्रैक लाइन हो चुकी है अब सभी जगह पर इलेक्ट्रिक रेल गाड़ियां चल सकती है और ज्यादातर गाड़ियां इलेक्ट्रिक ही चल रही है
फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के सभी एसी ट्रेनों में स्मोक डिटेक्टर लगाए गए अगर रेल गाड़ी में किसी भी तरह का धुआं आता है तो रेल गाड़ी की ब्रेक लग जाएगी
फिरोजपुर डिवीजन में वंदे भारत और कई स्पेशल गाड़ियां चलाई गई है
फिरोजपुर पटी नई रेलवे लाइन का प्रोजेक्ट चल रहा है जल्द पूरा होगा और उसके बाद कार्य शुरू हो जाएगा
फिरोजपुर रेलवे डिवीजन में सुरक्षा फैंसिंग लगाई जा रही है जिसमें ट्रैक की सुरक्षा के लिए 83 किलोमीटर में फैंसिंग लगाई गई है और दो तरह के फैंसिंग लगी है और भी प्रोपोजल भेजी गई है इससे गाड़ियों की स्पीड बढ़ेगी
अमृत भारत में फिरोजपुर मंडल में 10 स्टेशनों पर कार्य चल रहा है मेजर स्टेशनों पर जालंधर कैंट, जालंधर लुधियाना, अमृतसर, ब्यास चल रहा है
उन्होंने कहा कि ऑपरेटिंग और सिग्नल विभाग ने भी तकनीकी सुधार करते हुए रेल संचालन को और आधुनिक और सुरक्षित बनाया है।
बाइट: मंडल रेलवे प्रबंधक ( DRM ) संजीव कुमार






