संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)
कन्नौज में महर्षि कश्यप ऋषि व राजा गोहराज निषाद की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा।

कन्नौजः जनपद में महर्षि कश्यप ऋषि भगवान एवं राजा गोहराज निषाद की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार कश्यप के नेतृत्व में किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोग शामिल हुए।इस अवसर पर तिर्वा स्थित अन्नपूर्णा मंदिर से गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो इंदरगढ़ तिराहे तक पहुंची। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने महर्षि कश्यप ऋषि के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।इस मौके पर कौशल किशोर कश्यप, रामशरण बाथम, आशीष बाथम एडवोकेट, मिथिलेश बाथम, ध्रुव बाथम, अवधेश बाथम, कमलेश बाथम, राजीव कश्यप, अरुण कश्यप, शिवाकश्यप सहित कश्यप समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।






