ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/20260410nEOtYimS
फिरोजपुर के बॉर्डर गांव पचरिया में दो लोगों ने एक घर पर फायरिंग की
जिसमें एक छोटी बच्ची घायल हो गई।
बच्ची को इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और कहा जा रहा है कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिरोजपुर के बॉर्डर गांव पचरिया में दो लोगों ने एक घर पर फायरिंग की, जिसमें एक 12 साल की बच्ची को गोली लग गई। उसे फिरोजपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिवार ने बताया कि किसी ने घर पर फायरिंग की। बच्ची नहाकर बाहर आई थी, उसने कहा कि पटाखा फूट गया है। जब उसे देखा गया तो उसे गोली लगी हुई थी। उसे तुरंत हॉस्पिटल लाया गया। उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
बाइट: फैमिली मेंबर
SPD मंजीत सिंह ने बताया कि दो लोग आए और हवा में फायरिंग की। एक गोली दूसरी तरफ मुड़ गई और गेट के पास खड़ी एक छोटी बच्ची को लग गई। बच्ची का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस का मानना है कि यह आपसी रंजिश का मामला है और जांच चल रही है। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट: SPD मंजीत सिंह







