ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/20260413em8EmFgU
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के 14 अप्रैल जन्म दिवस के अवसर पर फिरोजपुर के वाल्मीकि चौक में एक विशेष समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
फिरोजपुर के वाल्मीकि चौक में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
समागम के बाद शहर में एक भव्य मोटरसाइकिल मार्च भी निकाला गया, जिसमें युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मार्च के दौरान लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया और सामाजिक एकता व समानता का आह्वान किया। आज हम बाबा साहेब के जन्म दिवस पर एकत्रित हुए हैं और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते है कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर एक बेहतर समाज का निर्माण करना चाहिए।
बाइट: चन्द
बाइट: कीकर साहोता







