कानून-व्यवस्था एवं राजस्व से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

               (नया अध्याय)

 

 

 

कानून-व्यवस्था एवं राजस्व से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक।

 

                      अल्मोड़ाः आज जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कानून-व्यवस्था, राजस्व वसूली तथा विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग, नियमित पुलिस, राजस्व पुलिस, वन विभाग तथा राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान विभागीय प्रगति, लंबित मामलों तथा राजस्व न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए आपराधिक गतिविधियों, विशेषकर महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखने तथा अपराध की स्थिति में सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज़ किए गए वाहनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही साथ प्रवर्तन कार्यों को और प्रभावी बनाया जाए।

 

राजस्व प्राप्ति एवं कर संग्रह की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

 

मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, जॉइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित सभी तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने की समीक्षा। जल्द निस्तारण के दिए निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                   (नया अध्याय)       सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने…

    मद्महेश्वर घाटी में चीड़ के वृक्षों का अवैध पातन। वन विभाग हरकत में। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                               (नया अध्याय)     मद्महेश्वर घाटी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    • By User
    • April 17, 2026
    • 12 views
    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    • By User
    • April 17, 2026
    • 5 views
    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 13 views
    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 6 views
    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    गीत  (जहरीली हवा)

    • By User
    • April 17, 2026
    • 7 views
    गीत  (जहरीली हवा)

    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास

    • By User
    • April 17, 2026
    • 18 views
    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास