प्रजापति कुम्भकार समाज का विवाह सम्मेलन में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार

 

                            (नया अध्याय)

 

प्रजापति कुम्भकार समाज का विवाह सम्मेलन में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

 

 

 

 

           आगर मालवा : बाबा बैजनाथ महादेव की पावन नगरी में श्री मालवी प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा छटवां आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सामूहिक विवाह सम्मेलन के पूर्व अतिथियों द्वारा नगराधिपति बाबा बैजनाथ महादेव एवं श्री यादें मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर विवाह सम्मेलन की शुरुआत की गई उत्साह और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुए इस आयोजन में समाज की एकता, परंपरा और प्रगतिशील सोच दिखाई दी सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

 

श्री मालवी प्रजापति कुम्भकार समाज छटवां आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन में मंचसीन अतिथि के रूप में समिति के अध्यक्ष कैलाश कुम्भकार, उपाध्यक्ष पूर्व सरपंच लालसिंह कुम्भकार, बाबूलाल कुम्भकार भरत प्रजापत अशोक कुम्भकार राधेश्याम प्रजापत अशोक कुम्भकार दिलीप प्रजापत उप सरपंच संदीप प्रजापत आदि उपस्थित थे समाजजनों ने गुरूओ व समाजसेवियों का स्वागत सम्मान किया गया

 

कार्यक्रम के दौरान समाज के उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक अर्जित किया गए मंचासींन अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया सम्मेलन के उपरांत क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर भी सम्मेलन में उपस्थित हुई जिनका समिति सदस्यों ने स्वागत किया समाज के सभी वरिष्ठ जनो ने मंच से सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम में सामाजिक चर्चा प्रेरक उद्बोधन व समाज की दिशा पर मार्गदर्शन दिया गया सामूहिक विवाह सम्मेलन में अहम भूमिका निभाने वाले दूर-दूर से आए समाज सेवाक एवं कार्यकर्ताओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया और वरिष्ठ जनों ने मंच से समाज को संबोधित करते कहा कि प्रजापति कुम्भकार समाज एक सामाजिक एकता और परंपराओं को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है वहीं विवाह सम्मेलन में मंच से लेकर भोजन व्यवस्था एवं यज्ञशाला तक समाज द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई जिसकी सराहना बाहर से आए अतिथियों ने एवं वरिष्ठ जनों ने भी करी …

 

गृहस्थी की सामग्री की भेंट …

 

सम्मेलन के उपरांत समिति के सदस्यों ने वर-वधू को गृहस्थी की सामग्री भेंट की गई वही कुम्भकार पटेल परिवार आगर, भरत प्रजापति भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, रमेश कुम्भकार खजुरी वाले की ओर से बाबा बैजनाथ की तस्वीर भेंट पंडित प्रवीण वैष्णव की ओर से मां बगलामुखी की स्मृति चिन्ह भेंट की गई राजतिलक जूनियर कालेज स्कूल हास्टल की ओर से श्रीं राम की स्मृति चिन्ह भेंट किए गए

 

विवाह सम्मेलन का संचालन सेवक राम कुंभकार ने किया और आभार भरत प्रजापति ने माना बड़ी संख्या में समंजन उपस्थित हुए प्राप्त जानकारी मीडिया प्रभारी गोवर्धन कुम्भकार कानड़ द्वारा दी गई

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)