संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
गुरसहायगंज में एसपी का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
कन्नौजः जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के साथ थाना गुरसहायगंज क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार तथा थाना गुरसहायगंज पुलिस बल मौजूद रहा।
अधिकारियों ने बाजार, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। साथ ही आमजनमानस से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, नियमित गश्त को और प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए।
पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा और लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।






