भगवती चण्डिका के घर दिवारा प्रथम भजन यूट्यूब चैनल पर हुआ लांच। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

              (नया अध्याय)

 

 

भगवती चण्डिका के घर दिवारा प्रथम भजन यूट्यूब चैनल पर हुआ लांच। 

 

             ऊखीमठ:  तल्लानागपुर क्षेत्र के चोपता–फलासी में जगत कल्याण हेतु तपस्यारत भगवती चण्डिका की महिमा का गुणगान करने वाला धार्मिक भजन बुधवार को विधिवत रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर लॉन्च किया गया। लगभग 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रहे महा बन्याथ के प्रथम चरण “घर दिवारा” की आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाता यह भजन क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बन गया है।

 

यह भजन “तुंगनाथ होम स्टे” यूट्यूब चैनल के माध्यम से रिलीज किया गया, जिसमें स्थानीय संस्कृति, परंपरा और देवी श्रद्धा की गहरी झलक देखने को मिल रही है। भजन के माध्यम से भगवती चण्डिका की तपस्या, उनके आशीर्वाद और क्षेत्र के लोकजीवन पर उनके प्रभाव को अत्यंत भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया है। भजन के बोल प्रसिद्ध लोक रचनाकार बलदीप बर्त्वाल द्वारा लिखे गए हैं, जिनमें घर दिवारा की परंपरा, देवी की कृपा और दिवारा गमन की पौराणिक कथा को सुंदर शब्दों में पिरोया गया है। वहीं, इस भजन को स्वर देने का कार्य दीपक कठैत और दिव्या सेमवाल पुरोहित ने किया है । भजन की रिकार्डिंग आशीर्वाद स्टूडियो मलेथा में की गयी जबकि प्रवीण पंवार ने संगीत दिया तथा मुकेश करासी द्वारा फोटो चित्र विडिओ lसहयोग किया गया। लेखक बलदीप बर्त्वाल के अनुसार, घर दिवारा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। 25 वर्षों बाद इस आयोजन का पुनः आरंभ होना क्षेत्रवासियों के लिए गौरव और आस्था का विषय है। भजन के लॉन्च के साथ ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग इसे सोशल मीडिया पर लगातार साझा कर रहे हैं। धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस पहल को क्षेत्र के प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा भी सराहा जा रहा है। उनका मानना है कि इस प्रकार के प्रयासों से लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है। लेखक बलदीप बर्त्वाल ने बताया कि आगामी दिनों में घर दिवारा से जुड़े अन्य धार्मिक कार्यक्रमों एवं भजनों का भी प्रसारण किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इस पावन आयोजन से जुड़ सकें। भगवती उमा चण्डिका की महिमा का यह भजन निश्चित रूप से श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति की नई ऊर्जा का संचार करेगा।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो