आपरेशन सिंदूर असाधारण वीरता का प्रतीक – मेजर अभिषेक महाले।

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

 

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

आपरेशन सिंदूर असाधारण वीरता का प्रतीक – मेजर अभिषेक महाले।

 

                     ज्योतिर्मठः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के एडुसैट सभागार में गढ़वाल राइफल्स/स्काउट्स ने अपने स्थापना दिवस पर युवाओं में देशभक्ति का संचार करने के लिए ‘आपरेशन सिंदूर’ के बारे में एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में गढ़वाल राइफल्स के मेजर अभिषेक महाले ने युवा विद्यार्थियों और कॉलेज के साथ साथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ के एन. सी. सी. कैडेट्स को भारत की धरती पर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी हमलों और उन हमलों के प्रतिउत्तर में हमारी जांबाज़ सेना द्वारा दिए गए जवाब के बारे में विस्तार से बताया। पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मेजर ने पहलगाम आतंकी हमले को विस्तार से समझाया और बताया कि निर्दोष, निहत्थे नागरिकों पर होने वाले इस बर्बर और कायरतापूर्ण हमले का आपरेशन सिंदूर में सेना और सुरक्षाबलों द्वारा किस दिलेरी से जवाब दिया गया। मेजर महाले ने कहा कि आधुनिकतम तकनीकी का प्रयोग करते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में संचालित आतंकी संगठनो, उनके सरगनाओं और पाकिस्तान आर्मी और एयर फोर्स की कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि सैन्य अभियानो की सफलता की दृष्टि से आपरेशन सिंदूर असाधारण वीरता का प्रतीक था। मेजर ने युवाओं से अपील की कि वे मातृभूमि की रक्षा और सेवा के लिए भारतीय सेना को करियर के रूप में चुने। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपालकृष्ण सेमवाल ने मेजर महाले और उनकी टीम का आभार प्रकट किया। इससे पूर्व महाविद्यालय के एन. सी. सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेन्द्र सिंह राणा ने पुष्पगुच्छ भेंट करके दल का स्वागत किया। इस अवसर पर हवलदार नरेंद्र सिंह, लांस नायक पंकज चौधरी लांस नायक दीपक नौटियाल, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट भरत सिंह भंडारी, डॉ. नवीन कोहली, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. नवीन पंत ,छात्र संघ अध्यक्ष दिव्यांशु सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व एवं कानून व अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊं:  दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                  (नया अध्याय)     विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व एवं कानून व अधिकारों…

    श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                 (नया अध्याय, देहरादून)       श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 17 views
    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)

    • By User
    • May 9, 2026
    • 14 views
    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)

    निक्की शर्मा- साहित्य, संवेदना, सामाजिक चेतना और नारी शक्ति का अनुपम संगम।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 4 views
    निक्की शर्मा- साहित्य, संवेदना, सामाजिक चेतना और नारी शक्ति का अनुपम संगम।

    फिरोजपुर पुलिस ने अलग-अलग जगह पर की हुई है नाकाबंदी 

    • By User
    • May 9, 2026
    • 15 views
    फिरोजपुर पुलिस ने अलग-अलग जगह पर की हुई है नाकाबंदी 

    राइफलमैन केदार सिंह शौर्य चक्र (मरणोपरांत)

    • By User
    • May 9, 2026
    • 7 views
    राइफलमैन केदार सिंह शौर्य चक्र (मरणोपरांत)

    साधन आधुनिक हों, लेकिन स्वभाव मानवीय रहे

    • By User
    • May 9, 2026
    • 5 views
    साधन आधुनिक हों, लेकिन स्वभाव मानवीय रहे