पेट्रोलिम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा, सोमेश्वर, ताकुला, हवालबाग में प्रदर्शन के पश्चात केन्द्र सरकार का पुतला किया दहन।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

पेट्रोलिम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा, सोमेश्वर, ताकुला, हवालबाग में प्रदर्शन के पश्चात केन्द्र सरकार का पुतला किया दहन।

 

 

 

 

          अल्मोड़ा‌ः में पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज अल्मोड़ा,सोमेश्वर, ताकुला, हवालबाग मैं जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ोतरी पर दो पहिया वाहनों को धक्का लगाकर विरोध दर्ज किया गया

 

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है।

उन्होंने कहा कि एक ओर जनता बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार टैक्स बढ़ाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी बढ़ती महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम नहीं किए गए तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। कार्यक्रम मैं काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवा दल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, दीप डांगी, अख्तर हुसैन, आनंद बिष्ट, गीता मेहरा, दीपा शाह, किरण आर्य, तारा तिवारी, भैरव गोस्वामी, दिनेश पिलखवाल, निर्मल रावत, केवल सती, गोविंद मेहरा, नरेश बारकोटी, जगदीश पांडे, संजय दुर्गापाल, शरद शाह, दीपेश कांडपाल, पार्षद दीपक कुमार, मुकेश कुमार, मयंक बिष्ट, पंकज पाठक, रितिक नयाल, परितोष जोशी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो