संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
अब तक न्याय /दीप सिंह
चोरी की बाइक व तमंचे के साथ दो शातिर गिरफ्तार
कन्नौज: थाना तिर्वा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना तिर्वा पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तिर्वा रोड स्थित धोबीघाट पुल के पास पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो चोरी की निकली। साथ ही एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आकाश उर्फ रामपाल निवासी करहल, मैनपुरी तथा रविन्द्र कुमार उर्फ रिक्की निवासी चौथियाना, मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में दोनों के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज पाए गए हैं।
बरामदगी के आधार पर थाना तिर्वा में मु0अ0सं0 165/2026 धारा 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार, ओमवीर, विपिन प्रताप सिंह एवं विशाल गंधार शामिल रहे।







