ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, देहरादून)
निगम के समस्त पार्षदों जिला योजना बैठक से पूर्व सदस्यों का चयन न किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई।
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर निगम के समस्त पार्षदों ने जिला योजना बैठक में पूर्व सदस्यों का चयन न किए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। पार्षदों का कहना है कि जिला योजना की बैठक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की समस्याओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का महत्वपूर्ण मंच होता है, लेकिन बिना सदस्यों के चयन किए बैठक आयोजित किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की भावना के खिलाफ है।
पार्षदों ने कहा कि संविधान के 74वे संबोधन एवं जिला योजना समिति की व्यवस्था के तहत नगर निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि प्रत्येक क्षेत्र की समस्याएं प्रभावी रूप से जिला योजना में रखी जा सके।
समस्त पार्षदों ने नाराजगी जताई हुए मांग की है कि जिला योजना बैठक से पहले पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए सदस्यों का चयन किया जाए, जिससे नगर निगम के प्रतिनिधियों को भी जनता की आवाज उठाने का अवसर मिल सके।
इस संबंध में धन सिंह रावत से भी उचित कार्रवाई करने एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस अवसर पर पार्षद दीपक कुमार, वैभव पाण्डे, अंजू बिष्ट, अनूप भारती, इंतखाब आलम कुरेशी, प्रदीप कुमार, कुलदीप मेर गुंजन सिंह चम्याल आदि लोग मौजूद रहे।








