पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल ( सेवानिवृत्त ) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शोक संवेदना व्यक्त की। 

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी: डा. हरीश गौड़

 

           (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल ( सेवानिवृत्त ) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शोक संवेदना व्यक्त की। 

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की खबर से मन व्यथित: हेमंत द्विवेदी।

 

        ऋषिकेश/ देहरादून: 19 मई: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय राजनीति में सादगी, ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल रहे मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेनि) के निधन पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

 

भाजपा नेता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की खबर से मन बहुत व्यथित हुआ है। कहा कि राजनीति में सादगी, ईमानदारी और कड़े अनुशासन के प्रतीक जनरल साहब के साथ करीब से काम करने का सौभाग्य मिला। पूर्व मुख्यमंत्री में एक जांबाज फौजी का कड़क अनुशासन और एक संवेदनशील राजनेता का दिल एक साथ धड़कता था।

 

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि अटल जी की सरकार में ‘रोड किंग’ के रूप में देश में ‘स्वर्णिम चतुर्भुज’ की नींव रखने से लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर पहाड़ों में सड़कों का जाल बिछाने तक पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का ऐतिहासिक योगदान रहा। उन्होंने राज्य को संवारने का जुनून था। पारदर्शी शासन और ऐतिहासिक लोकायुक्त कानून जैसी उनके बेदाग राजनीतिक विरासत हमेशा भाजपा का मार्गदर्शन करती रहेगी।

 

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दु:ख जताते हुए कहा कि सचमुच एक मजबूत बरगद की छांव उठ गयी है। उन्होंने न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं को देश सेवा करना , बल्कि सिर उठाकर ईमानदारी से जीना भी सिखाया। उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी।

 

बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ भगवान से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

 

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो