प्रभारी संपादक जौनपुर: पंकज सीबी मिश्रा
(नया अध्याय, देहरादून)
लेफ्टिस्टो का नया अप्रोच, देश भर को बना रहें कॉकरोच।
देश में विदेशी फंडिंग से युवाओं को आक्रोशित करना कोई नई बात नहीं। बिना विमर्श देश में एक नई नौटंकी शुरू हुई है – कॉकरोच जनता पार्टी , अमेरिका में बैठा अभिजीत दीपके नाम के शख्स ध्रुव राठी से आइडिया लेकर, विदेश में ही बैठकर एक नया ऑनलाइन संगठन बनाया जिसका नाम रखा सीजेपी। पूरे इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा चल रही है, मात्र 3 दिन में ही अलग अलग प्लेटफार्म पर 13 लाख से ज्यादा लोग जुड़ गए हैं पर अचानक गुरुवार को बंदे नें अपना ही अकॉउंट हैक करवाया और ट्विटर पर यह दिखा कर माहौल बनाने की कोशिश की भाजपा नें डर से अकॉउंट बैन करवा दिया। भाजपा अगर ऐसे ऑनलाइन फ्रॉडगिरी से डरती तो अपने आईटी सेल को कब का तहस नहस कर चुकी होती। अब यह पढ़िए की कैसे देश भर के लेफ्टिस्ट कॉकरोच बनने के लिए लाईन में लगे है और गर्व से नाली का कॉकरोच बनकर युवाओं को भड़काने का कुत्सित प्रयास कर रहे।कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होने की योग्याताएं यह है कि – कॉकरोच बेरोजगार होना चाहिए। कॉकरोच मोदी विरोधी, आलसी और कामचोर होना चाहिए। ऑनलाइन रहने की लत लगी होनी चाहिए। प्रोफेशनली तरीके से भड़ास निकालने की क्षमता होनी चाहिए। कॉकरोच जनता पार्टी के अधिकारीक हैंडल से बताया गया कि असली एजेंडा ब्राह्मण जज सूर्यकान्त के खिलाफ माहौल बनाना है ताकि ब्राह्मणवाद के खिलाफ फिर लेफ्टिस्ट इकठा हो। मुख्य न्यायाधीश के उस बयान के खिलाफ युवाओं की असहमति हो ना हो पर वामपंथी छात्रों की रूचि है, जिसका सहारा लेकर देश भर के युवाओं को कॉकरोच और परजीवी बनाया जा रहा। हालांकि यह संगठन कोई चुनाव नहीं लड़ेगा बल्कि ऑनलाइन व्यंग्य करने का पॉलिटिकल माध्यम है अगर वायरल पोस्टर कॉकरोच जनता पार्टी का ऑफिशियल पोस्टर है तो इस पोस्टर के स्लोगन में संशोधन की जरूरत है वरना आगे ये कॉमेडी की दुकान बन जाएंगे। अब स्लोगन देखिए :
कॉकरोच लाओ प्रदेश बचाओ पर यह तो कीड़ो मकोड़ो को बुलाना हो गया। संशोधन हुआ तो – कॉकरोच बचाओ प्रदेश बचाओ या कॉकरोच बनाओ प्रदेश बचाओ जैसा कुछ जो और गुण गोबर करेगा। मैं जन जागरण का दूत हूँ और दूत की बातों को नजरंदाज नहीं करना चाहिए यही बात सुनकर ये कॉकरोची गैंग मुझे नॉन सेक्यूलर करार देगा या गोदी मिडिया कहकर मुँह फेर लेगा पर मै भी युवा हूँ और बेरोजगार युवा हूँ लेकिन मै कॉकरोच नहीं। लोग जिस इंस्टाग्राम को सोशल मीडिया में नचनियों का अड्डा कहते है वहाँ इसके लाखों मे बंग्लादेशी और पाकिस्तानी फॉलोवर बन गए तो लोगो नें माहौल बना दिया कि सिर्फ 3 दिनों मे करोड़ों, जिनमे अधिकांश पाकिस्तानी बांग्लादेशी मिडिल ईस्ट और अमेरीका से हैं जहां से इस एकाउंट को चलाया जा रहा है। मकसद वही है भारत के जेन जेड को भड़काना और सड़कों पर लाना। नाम कॉकरोच जनता पार्टी और हाथ मैं कागज़ पर जनता के सवाल और वीडियो मैं नीट पेपर लीक पर बात सवाल है कॉकरोच किसको कहा और समझा जा रहा है? क्या भारत को? या भारत की जनता को? जनता जो वोट दे प्रतिनिधि चुनती है उसे कॉकरोच सम्बोधित करने का हक़ किसने इन विदेशी कठपुतलीयों को दिया ? क्या 65 साल से ज्यादा सत्ता में रहे कांग्रेस और गाँधी कुनबा क्या भारत के सामान्य लोगों को जिनके वोट से सत्ता परिवर्तन हुआ उन्हें कीड़ा मकोड़ा समझते हैं ? आखिर भारत के युवाओं को कॉकरोच बनाने वाले ये होते कौन हैं
और देश की सरकार इन्हे ऐसा करने क्यों दे ! इन्हें लगता है कि सिर्फ सोशल मीडिया पर हवा बनाने से चुनाव जीते जाते हैं। इन्हें इतनी सी बात समझ नहीं आती की सोशल मीडिया भी तभी काम करता है। जब आपके नेता की जमीन पर जनता मे स्वीकार्यता हो और उसके लिए काम करने पड़ते हैं। अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ भी जाएं तो क्या यह विद्रोह होगा ! काॅकरोच जैसे गंदी नाली के कीड़ों का जड़ से सफाया होना चाहिए। और मै पूर्व जस्टिस सूर्यकान्त के उस वक्तव्य का पूर्ण समर्थन करता हूँ कि बेरोजगार युवा कॉकरोच है क्युकी वह पार्टियों का झंडा उठाता है नफरत फैलाता है।






