“संगीत, नश्वर जग में अमर स्पंदन है; यह ईश्वर की देन है।”

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिका

अध्यक्ष : दुर्गा शक्ति समिति, 

नवापारा-राजिम (रायपुर, छत्तीसगढ़)

 

                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

आलेख

 

 “संगीत, नश्वर जग में अमर स्पंदन है; यह ईश्वर की देन है।”

— सुश्री सरोज कंसारी

===========================

 

 

हर बुरी याद, अनुभूति को भुलाता है,

सदा मन में उमंग-उत्साह जगाता है।

यह संसार भले ही मिट जाए,

पर संगीत का सुर कभी न सोता है।

 

सुबह-सवेरे की पहली किरण के साथ मंदिर की घंटी, चिड़ियों का चहचहाना और नदी की कलकल—प्रकृति का हर कण संगीत में डूबा हुआ है। मनुष्य ने बस उसी प्राकृतिक सुर को शब्द और राग दिए हैं। संगीत बेहद खूबसूरत होता है, इसे मनुष्य की सबसे आवश्यक वस्तु भी कहा जा सकता है। यह हमारी हर बुरी अनुभूति और कड़वे अनुभवों को भुलाने में मदद करता है। इसलिए, दिन में कम से कम आधा घंटा संगीत अवश्य सुनना चाहिए।

 

संगीत के बिना जीवन रेगिस्तान की यात्रा के समान है। संगीत एक ऐसी भाषा है जो मन से निकलती है और मन तक पहुँचती है। यों कहने को जीवन में अपनों की भीड़ है, पर सही अर्थ में देखें तो हर व्यक्ति अपने मन की दुनिया में मग्न है। जीवन के इस कर्म-क्षेत्र में हर कोई अपने लक्ष्य के लिए प्रयास कर रहा है। मन में कई बातें होती हैं जिन्हें हम संगीत के साथ सहज ही बाँट लेते हैं। विचारों की गहराई असीम है, और संगीत उस गहराई को समझता है। मनुष्य की खुशी का स्रोत असीम होता है। बूंद भर खुशी भी पूरे जीवन को महकाने के लिए काफी है। संगीत के सहारे हम अपनी भावनाओं को सुंदरता से व्यक्त कर पाते हैं। हर कोई कहीं न कहीं, किसी बात के लिए पूरा है। जीवन के संघर्ष के बीच संगीत आनंद, उत्सव और उमंग भर देता है। जिससे मानसिक थकान दूर हो जाती है। आज भले ही सभी व्यस्त हैं, पर संगीत जीवनशैली में संतुलन लाता है। आधुनिक माहौल में भी संगीत आंतरिक शांति का सहज माध्यम बन जाता है।

 

रोटी, कपड़ा, मकान और अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हम दिन-रात मेहनत करते हैं। जो जरूरी भी है और हमारा कर्तव्य भी। मन की बात अपने लोगों से कह देने से हल्कापन आता है, और संगीत तो बिना कहे ही मन को समझ लेता है। सभी की अपनी एक सुंदर कहानी है। पास बैठकर सुख-दुख बाँटने से रिश्ते मजबूत होते हैं, और संगीत उन पलों को और मधुर बना देता है। मनुष्य का मन अद्भुत है। संगीत उसकी गहराई को छूकर उसे खिलने का अवसर देता है। जीवन को आनंदित और हर पल उत्सवपूर्ण बनाने का प्रयास करते रहना चाहिए। क्योंकि सकारात्मक सोच से समस्याएँ सुलझने लगती हैं। दर्द की नदी को पार करके खुशी के समुद्र में मिलना ही जीवन है। हर कर्तव्य मुस्कुराकर निभाना है। फिर सिमटकर क्यों बैठना? जीवन की कड़वाहट में मिठास घोलने के लिए खुद को संगीत से जोड़कर रखना चाहिए। जीवन जीने की सबसे सुंदर कला संगीत है। स्वर, ताल, लय और धुन की थाप पर बेझिझक थिरकिए। संगीत हर क्षण में नई ऊर्जा का संचार करती है। जीने की चाह दोगुनी हो जाती है जब कोई गीत आत्मा की गहराई को छू लेता है। जिसमें हम गुनगुनाते हुए खो जाते हैं। सुरों की धुन से मन को सुकून के पल मिलते हैं। हर परिस्थिति में संगीत अंतरात्मा की आवाज बनकर आगे बढ़ने का साहस देती है।

 

संगीत फुर्सत के क्षणों में अकेलेपन को भी एक सुखद सभा बना देता है, और चुपचाप बहुत कुछ कह जाती है। अपनी पसंद के अनुसार धीमे स्वर में संगीत हर क्षण को जी लेने की प्रेरणा देती है। अंतर्मन को छूती है। संगीत हमारी सोच को व्यक्त करती है, चाह को समझती है, भावों को सहलाती है। हर प्रश्न को सहजता से सुलझा देती है। समय और भाग्य हमें कभी-कभी जीवन के नए रास्ते पर ले आते हैं। ऐसे समय में संगीत मंजिल का रास्ता दिखाती है। जीवन को सरल बनाने में मदद करती है। हृदय को शांत कर संगीत कहती है। गुनगुनाते हुए आगे बढ़ते चलो, जीवन सुंदर व बड़ा अनमोल है।

 

जो व्यक्ति संगीत-प्रिय होते हैं उन्हें प्रकृति के हर कण से लगाव होता है। उनके कानों में हर पल कोई न कोई गीत गूँजता है, जो हर काम में लगे रहने की प्रेरणा देता है। जो संगीत से प्रेम करते हैं उनके भीतर केवल प्रेम होता है। प्रेमपूर्ण जीवन हमेशा आशा से भरा होता है। वे हँसने-मुस्कुराने का कोई न कोई रास्ता ढूँढ़ ही लेते हैं। जब हम शांत होकर कोई गीत सुनते हैं, ध्यानमग्न हो जाते हैं। गीत के बोल से मन-मस्तिष्क का तनाव अपने-आप दूर हो जाता है। सारी दुनिया खूबसूरत लगती है। मन सहज हो जाता है। संगीत का नाता भूत, भविष्य और वर्तमान को जोड़कर रखता है। जो मधुर यादों को फिर से ताजा कर देता है।

 

संगीत घृणा को मिटाकर अपनापन की डोर बाँधती है। यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं, आज हर मनुष्य की जरूरत है। संगीत हृदय पर सांत्वना का मरहम लगाती है। मधुर संगीत स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, अवसाद, सिरदर्द, थकान को दूर करती है। मन को एकाग्र करती है। आज के दौर में भी संगीत खुद को समझने, सँभालने, समेटने का अवसर देती है। कभी लगे कि राह कठिन है तो खुद की भावना को संगीत की तार से जोड़ लेना। जो आत्मिक शक्ति देती है। संगीत के बिना जीवन अधूरा और भावशून्य होता है। यह मन की भाषा है जो हर किसी के हृदय को सहज ही आकर्षित करती है। गायन, वादन और नृत्य से मिलकर नई ऊर्जा पैदा होती है और मन में स्नेह, प्रेम, करुणा, दया, धर्म के भाव भरती है। जितनी देर तक हम संगीत में खोए होते हैं, उन पलों में मन एकदम पवित्र, निर्मल और शुद्ध होता है। चेहरे पर एक सच्ची मुस्कान सजती है। संसार तो नश्वर है और मानवीय दुःख अस्थायी हैं, पर संगीत अमर और ईश्वर की देन है। कुछ पल उस सुर को सुना कीजिये…जो हमारे भीतर ही बज रहा है। संसार की प्रत्येक वस्तु खत्म हो सकती है, परन्तु संगीत की गूंज और उसका जादू हमेशा जिंदा रहता है।

–——————————————————

 

             । जय जय भारत ।।

 

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)