अपर जिला अधिकारी युक्ता मिश्रा के अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

अपर जिला अधिकारी युक्ता मिश्रा के अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक।

 

 

                             अल्मोड़ा: जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में आज जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य को लेकर उनकी शिकायतें एवं सुझाव जाने। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के शुद्ध एवं त्रुटिरहित प्रकाशन के लिए सभी दलों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। ं

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने बूथ लेवल ऑफिसर और बूथ लेवल एजेंट के बीच लगातार समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया और कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल अवगत कराया जाए।

 

उन्होंने यह भी कहा कि पुनरीक्षण अवधि में राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाती रहें, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक मतदाताओं कोऊ ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के कार्यों को पारदर्शी और त्वरित रूप से करने के लिए ऑनलाइन माध्यम बहुत कारगर साबित हो रहा है।

 

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदाता सूची की शुद्धता महत्वपूर्ण है और सभी दलों से अपेक्षा है कि वे निष्पक्ष एवं सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

 

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत समेत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    Spread the love

    Spread the love   ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)     नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।      …

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 6 views
    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 4 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 12 views
    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    “समय” 

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    “समय” 

    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।