मल्ला महल में गूंजा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का संदेश, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट 

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

मल्ला महल में गूंजा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का संदेश, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास।

 

 

 

 

 

अल्मोड़ा:  आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को अल्मोड़ा स्थित मल्ला महल में “वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Aging)” थीम पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री तथा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

 

अपने संबोधन में सांसद अजय टम्टा ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन की आधारशिला है तथा इसके माध्यम से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

 

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 515 लोगों ने प्रतिभाग किया। एसएसबी, योग निलयम, गायत्री परिवार, ग्रीन फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योगपीठ, मानसखंड, नमामि गंगे, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा आमजन ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान योग साधकों द्वारा विशेष योग प्रदर्शनों की प्रस्तुति भी दी गई। विभाग की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पौधे भेंट किए गए।

 

 

कार्यक्रम में राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, योग प्रशिक्षक, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो