मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
एकजुटता की मिसाल: गुड्स शेड ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया 20वां स्थापना दिवस।
उसलापुर रेलवे साइडिंग पर ट्रक मालिकों, ड्राइवरों और मजदूरों की रिकॉर्ड उपस्थिति, संगठन को और मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: उसलापुर रेलवे साइडिंग स्थित गुड्स शेड ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन, उसलापुर (बिलासपुर) ने अपना 20वां स्थापना दिवस उत्साह और एकजुटता के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित विशेष बैठक एवं समारोह में सैकड़ों ट्रक मालिक, ड्राइवर, मजदूर और संगठन से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया गया तथा संगठन की दो दशक लंबी यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों को याद किया गया।
बैठक में कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से संगठन ट्रक मालिकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, व्यापारिक हितों की सुरक्षा, ट्रक मालिकों एवं ड्राइवरों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा आपसी समन्वय को बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की यह अभूतपूर्व उपस्थिति उसकी मजबूती और एकजुटता का प्रमाण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा भविष्य में भी संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके अधिकारों की रक्षा करता रहेगा।
स्थापना दिवस समारोह में बलजीत सिंह डोम्मीर, जीत सिंह, गुरमीत सिंह राणा, महावीर सिंह संधू, राशिद अली, लेबर अध्यक्ष राजेश टंडन सहित बड़ी संख्या में ट्रक मालिक, ट्रक ड्राइवर, मजदूर एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।







