राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
सिस्टम समझें,,,
(लेख)
कल मेरे एक साथी ने मेरे प्रकाशित व्यंग खलपति पर प्रश्न किया कि सिस्टम (System) बदलने से कुछ नहीं होता और उन्होंने मुझ से सिस्टम की परिभाषा भी पूछी,,समयाभाव के कारण कुछ बातें उन्हें बताया पर मुझे लगता है कि सिस्टम शब्द के बारे में सभी को जानने और समझने की जरूरत है वास्तव में सिस्टम वह संरचना या व्यवस्था है जिसमें एक-दूसरे से जुड़े हुए कई हिस्से (components) मिलकर एक सामान्य उद्देश्य (goal) को पूरा करते हैं। सरल शब्दों में कहें तो
सिस्टम = interrelated parts + common purpose,,
सिस्टम के मुख्य तत्व (Elements of a System)
1. Input कच्चा माल या जानकारी जो सिस्टम में डाली जाती है। साहित्य में कहें तो विचार / धारणा और अवधारणा
2. Process अर्थात प्रक्रिया इनपुट को बदलने/प्रोसेस करने वाला हिस्सा है।
3. Output अर्थात निष्कर्ष ,सिस्टम से मिलने वाला अंतिम परिणाम।
4. Feedback आउटपुट की जांच करके सिस्टम को सुधारने की प्रक्रिया।
5. Boundary अर्थात सीमाएं सिस्टम और उसके बाहर के वातावरण के बीच की सीमा।
6. Environment अर्थात वातावरण सिस्टम के बाहर की चीजें जो सिस्टम को प्रभावित करती हैं।
यहां ये भी जानना जरूरी है कि कोई भी सिस्टम कैसे काम करता है? (Working of a System) सिस्टम निम्नलिखित तरीके से कार्य करता है। इसको हम कंप्यूटर मशीन मानव शरीर,शिक्षा और बिजनेस के फंक्शनिंग से समझ सकते हैं।
जैसे Input → Processing → Output
↑
Feedback (सुधार)उदाहरण के लिए मानव शरीर (Biological System)
– Input: भोजन, पानी, ऑक्सीजन
– Process: पाचन, श्वसन, रक्त संचार
– Output: ऊर्जा, विकास, अपशिष्ट
– Feedback: भूख लगना, थकान महसूस होना
कंप्यूटर सिस्टम (Computer System)
– Input: कीबोर्ड/माउस से डेटा
– Process: CPU, RAM, सॉफ्टवेयर द्वारा प्रोसेसिंग
– Output मॉनिटर पर परिणाम
– Feedback यूजर द्वारा सुधार (error correction)
. शिक्षा प्रणाली (Education System)
– Input: छात्र, पाठ्यक्रम, शिक्षक
– Process: पढ़ाई, परीक्षा, मूल्यांकन
– Output: शिक्षित व्यक्ति
– Feedback: परीक्षा के परिणाम, फीडबैक
. व्यवसाय प्रणाली (Business System)
– Input: पूंजी, कच्चा माल, कर्मचारी
– Process: उत्पादन, विपणन, बिक्री
– Output: मुनाफा, उत्पाद
– Feedback: बाजार की मांग, ग्राहक समीक्षा
सिस्टम के प्रकार (Types of Systems)
/प्रकार / उदाहरण / विशेषता
खुला सिस्टम, जीवित प्राणी, व्यवसाय पर्यावरण से आदान-प्रदान करना।
बंद सिस्टम, घड़ी, थर्मस
पर्यावरण से कम संपर्क
प्राकृतिक में सौर मंडल, पारिस्थितिकी स्वाभाविक रूप से बने
कृत्रिम कंप्यूटर, कार मनुष्य द्वारा बनाया
भौतिक मशीन, इंजन ,ठोस चीजें कानूनी व्यवस्था, सॉफ्टवेयर अमूर्त
महत्वपूर्ण सिद्धांत
सर्वप्रथम सिस्टम थिंकिंग पूरे सिस्टम को देखना, न कि सिर्फ अलग-अलग हिस्सों को।
दूसरा, इंटरडिपेंडेंस एक हिस्सा बदलने से पूरा सिस्टम प्रभावित होता है।
उद्देश्यपूर्णता हर सिस्टम का कोई न कोई लक्ष्य होता है।
मेरे लिखें खलपति व्यंग में वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक,धार्मिक और आर्थिक सिस्टम को समझने और समझाने का प्रयास किया गया है।
आप सभी बुद्धिजीवी साथी इस विषय में अपने विचार और अनुभव शेयर कर सकते हैं।






