मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
https://www.transfernow.net/dl/20260717lgRC30Gq
STORY SLUG : FEROZEPUR ANTF 12 KG HEROIN RECOVERED
एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज को मिली बड़ी कामयाबी।
एक नौजवान को गिरफ्तार कर उससे तलाशी लेने पर 12 किलो 110 ग्राम हैरोइन की बारामद।
एएनटीएफ के एआईजी गुरिंदरबीर सिंह ने बताया कि आरोपी सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसे उसके एक दोस्त ने लालच देकर इस अवैध धंधे में शामिल किया।
पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यानी एएनटीएफ को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। एएनटीएफ की टीम ने एक बिना नंबर वाले मोटरसाइकिल सवार युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ की टीम ने शक के आधार पर एक बिना नंबर वाले मोटरसाइकिल को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 12 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद मौके पर ही 21 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
एएनटीएफ के एआईजी गुरिंदरबीर सिंह ने बताया कि आरोपी सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसे उसके एक दोस्त ने लालच देकर इस अवैध धंधे में शामिल किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे की तस्करी की कोशिशें लगातार जारी हैं। इन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एएनटीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से लगातार अभियान चला रही हैं।
अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी और इस नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
बाइट: एआईजी गुरिंदरबीर सिंह, एएनटीएफ






