मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
नगर में रविवार को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी तादाद में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
अल्मोड़ा: नगर में रविवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी तादाद में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मेडिकल हॉल व इसके सहयोगी प्रतिष्ठान लक्ष्मी मेडिकल हॉल, चौक बाजार के संयोजन में आयोजित शिविर में पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, हल्द्वानी के विशेषज्ञ डॉ. करण छाबड़ा व डॉ. सुमित खत्री ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
शिविर में विशेष तौर पर पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, फैटी लिवर, पीलिया, अल्सर, कब्ज के साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं के निवारण की सलाह दी गई। वहीं अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, फेफड़ों के संक्रमण, सांस फूलना और लगातार खांसी आदि बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया गया। इस मौके पर ब्लड प्रेशर व खून की जांच निःशुल्क की गई।
शिविर में लगभग 200 मरीजों का परीक्षण किया गया। आयोजन की सफलता को देखते हुए आयोजकों ने इस सिलसिले को भविष्य में भी जारी रखने का ऐलान किया है। इससे पहले, शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक राघव पंत ने हल्द्वानी से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में कुमाऊं के पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, नगर के प्रमुख समाजसेवी किशन गुरूरानी, प्रतिष्ठान से जुड़े दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षवर्धन पंत, तकनीशियन जगदीश बिष्ट और भगवान दत्त साह आदि का विशेष सहयोग रहा।
फोटो- अल्मोड़ा में आयोजित शिविर में आए डॉक्टरों का स्वागत करते आयोजक








