कुमाऊँ आयुक्त ने वृद्ध जागेश्वर से जागेश्वर धाम तक पैदल ट्रेक का किया निरीक्षण, पर्यटन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट 

 

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

कुमाऊँ आयुक्त ने वृद्ध जागेश्वर से जागेश्वर धाम तक पैदल ट्रेक का किया निरीक्षण, पर्यटन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश।

 

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को वृद्ध जागेश्वर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने वृद्ध जागेश्वर से जागेश्वर धाम तक पैदल ट्रेक कर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेक मार्ग की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन विकास की संभावनाओं पर स्थानीय लोगों से विस्तार से चर्चा की तथा उनके सुझाव भी प्राप्त किए।

 

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने ट्रेक मार्ग के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन करते हुए क्षतिग्रस्त स्थानों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा बरसात के दौरान फिसलन वाले हिस्सों पर आवश्यक सुरक्षा एवं सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ट्रेक मार्ग को सुरक्षित, सुगम और आकर्षक बनाया जाना आवश्यक है, जिससे अधिक से अधिक पर्यटक एवं श्रद्धालु इस प्राकृतिक एवं धार्मिक धरोहर का अनुभव कर सकें।

 

इसके उपरांत आयुक्त जागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जागेश्वर के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि वृद्ध जागेश्वर से जागेश्वर धाम तक का पैदल ट्रेक धार्मिक, प्राकृतिक एवं साहसिक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मार्ग का समुचित विकास एवं रखरखाव किए जाने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को ट्रेक मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, फिसलन वाले स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा पर्यटन सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!