‘सदा बनी रहे भावनाओं की मधुरता’

Spread the love

 

 

सुश्री सरोज कंसारी

कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका

अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,

गोबरा नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ.ग.)

 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

  ‘सदा बनी रहे भावनाओं की मधुरता’

 – सुश्री सरोज कंसारी

 

       ————————————-

 

”मिट जाए हृदयों से ईर्ष्या,

महक उठे हर एक जीवन।

खिल जाए संसार का उपवन,

जब मुस्कुराए यहाँ का हर मन।”

 

 

जीवन की इस भीड़ में मन की थकान से बचने के लिए भावनाओं की सुंदरता ज़रूरी है। जीवन को जीने लायक बनाने के लिए सिर्फ भौतिक सुविधा ही नहीं, मानसिक सुख पहली आवश्यकता है। प्रसन्न और स्वस्थ मन से जीवन का हर पल बेहद हसीन बनता है। एहसास का सुखद स्पर्श हृदय की हर पीड़ा दूर करने में सहायक है। गमगीन मन से हम जीवन को सिर्फ काटते हैं, लेकिन सुंदर भावों से हम खुद को जीने की नई उम्मीद देकर औरों को खुशी देने की कला सीखते हैं। भावनाओं को मधुर बनाकर हम खुद को मजबूत करके जीवन की चुनौतियों का सामना सहजता पूर्वक कर सकते हैं। भावनाओं के इस उमड़ते प्रवाह में मिठास घोलने का निरंतर प्रयास जरूरी है।

 

परिस्थिति अच्छी-बुरी हो सकती है, पर व्यवहार हमेशा मधुर रखिए। रिश्ते सिर्फ शब्दों के मोहताज नहीं हैं। शुद्ध भावनाएं और सच्चा निस्वार्थ प्रेम हृदय की टूटी हर तार को जोड़ती हैं। बनावटी बातों से किसी रिश्ते का मजाक मत बनाइए। दिल में लगी चोट ज़िंदगी को ज़ख्मी कर देती है। भाव मधुर रखिए, जिसमें आपसी समझ, प्रेम, स्नेह, करुणा, दया, सहयोग से जीवन का हर लम्हा आनंदित बन सके। नफरत, ईर्ष्या, घृणा, क्रोध से दूर रहिए, तभी सुकून के पल ढूंढ पाएंगे।

 

शब्दों से किसी को तोड़िए मत, मीठा बोलकर दिल में रहिए। जीवन के सफर में चलते हुए कभी-कभी आपसी मनमुटाव, नाराजगी हो जाती है, लेकिन किसी से बदले का भाव मत रखिए। माफ कर दीजिए और मन को शुद्ध रखिए। दर्द का बोझ मत रखिए। हर कठिन पल में हौसला रखिए। भरोसा नहीं कल का, कब साँसें आखिरी हों.? धन-दौलत, रंग-रूप, जोश-जवानी, पद-प्रतिष्ठा का घमंड मत कीजिए। एक पल में नष्ट हो जाएगा। जब तक हैं, मुस्कुराकर बातें कीजिए हर किसी से। भूल जाइए अगर कभी किसी ने आपसे गलत किया। समय एक जैसा नहीं रहता। सभी से नादानी होती है, भूल होती है और एक समय के बाद अपने गलत कर्म पर पछतावा होता है।

 

भावनाओं में सुंदरता, सरलता और स्नेह होने से हम अनावश्यक विवाद, झगड़े और तनाव से बच जाते हैं। भावनाएं शुद्ध होती हैं और जब सभी के प्रति शुभ सोच रखते हैं तब मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। शिकायतें कम कीजिए, बस मधुर व्यवहार रखिए। कड़वाहट से दूरी और बढ़ती है, लेकिन प्रेमपूर्ण मधुर व्यवहार से हम दिल के करीब होते हैं। मुश्किल वक्त में भी व्यवहार सही रखिए, वक्त बीत जाता है लेकिन लोग बर्ताव नहीं भूल पाते। कुछ भी कठोर शब्द कहने से पहले सुनना सीखिए। किसके मन में क्या है इसे जाने बिना कुछ मत कहिए। जितना अधिक हम सुनेंगे उतनी ही लोगों को समझने की क्षमता विकसित होगी। मिलनसार, विनम्र, हंसमुख स्वभाव हर किसी को पसंद है। लोगों को हम अपने स्वभाव से जो देते हैं वही हमारी पहचान बन जाती है।

 

दुखी मन को खुशी की उम्मीद, भयभीत मन को हिम्मत और टूटे दिल को प्रेम का स्पर्श दीजिए। आपके मधुर व्यवहार से अगर किसी का बिखरा जीवन संवर जाए तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हृदय को साहस का संबल और भयभीत मन को हिम्मत दीजिए। सेवा, संस्कार और पवित्र भाव से हर मन को जीत सकते हैं। खुद को सुखद एहसास दीजिए अच्छी सोच और कार्य से। अपनी भावनाओं को समझिए। खुद के दर्द को सुनिए और कठिन वक्त में अपना साथ दीजिए। नाजुक भावनाओं को संभालिए। मानसिक और शारीरिक मजबूती पर ध्यान दीजिए। अपनी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखिए। सिर्फ काल्पनिक मत रहिए, हकीकत में अपनी पसंद की जिंदगी जीने की कोशिश करते रहिए।

 

”शब्दों में शक्ति है, 

व्यवहार में सुंदरता रहे,

कोशिश यही हो कि 

भावों में निर्मलता बहे।”

 

हमारे शब्दों और व्यवहार में ही शक्ति, हिम्मत और सुंदरता है, इसलिए हमें अपने भावों को हमेशा सुंदर और निर्मल रखने की कोशिश करनी चाहिए। वास्तविकता यह है कि जब तक ईर्ष्या रखने वाले मनुष्यों के भीतर द्वेष की भावना जीवित है, और वे दूसरों के प्रति असंवेदनशील हैं, तब तक समाज खुशहाल नहीं हो सकता। इसके विपरीत, जैसे ही हम प्रेम और सद्भाव को अपनाएंगे, हमारी यह धरा स्वर्ग के समान सुंदर और आनंदमयी बनती जाएगी।…यदि आप अपने व्यवहार और भावनाओं में मधुरता रखेंगे, तो नफरत अपने आप खत्म होती जाएगी और सद्भाव बढ़ेगा। फिर विश्व में केवल शांति और भाईचारा रहेगा तथा सबका जीवन अवश्य खुशबूदार हो जाएगा।

 

 

 

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़