संवादाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
मूंगफली का विक्रय करने वाले कालू नाथ ने नीम के पेड़ का पौधा लगाया नवीन बस स्टैंड पर।
कानड़: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत रविवार को कानड़ नवीन बस स्टैंड पर मूंगफली का विक्रय करने वाला कालूनाथ ने नीम के पेड़ का पौधारोपण किया पौधे को बचाव के लिए उन्होंने जाली लगाई और उनका कहना है कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और मानव जीवन के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी ले।







