संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे डीएम-एसपी, राहत और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
कन्नौजः बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बुधवार को कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों और इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों को लगातार और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा।
प्रशासन और पुलिस की ओर से बताया गया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनपद पुलिस और फ्लड पीएसी की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।







