मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
STORY SLUG : FEROZEPUR FOOD SAFETY NOODLES FACTORY RAID AND SAMPLE
नूडल्स फैक्ट्री पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी
स्वास्थ्य विभाग ने भरे सैंपल, खाद्य सामग्री करवाई नष्ट
फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव खौसला ने दी जानकारी
फिरोजपुर में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी के दौरान एक निजी कॉलोनी की आड़ में चल रही कथित नूडल्स फैक्ट्री में चौंकाने वाली लापरवाहियां सामने आई हैं। फूड सेफ्टी विभाग ने मौके पर कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फिरोजपुर: मोगा रोड स्थित एक निजी कॉलोनी में चल रही कथित नूडल्स फैक्ट्री पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री बिना फूड सेफ्टी लाइसेंस के संचालित की जा रही थी।
मौके पर बेहद खराब सफाई व्यवस्था पाई गई। चारों ओर मक्खियां और मच्छर भिनभिना रहे थे। नूडल्स बनाने का काम शौचालय के बिल्कुल पास किया जा रहा था और गंदगी के बीच खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे थे। जांच के दौरान कुछ शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुईं।
फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव खौसला ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के पास न तो वैध लाइसेंस था और न ही फूड सेफ्टी के नियमों का पालन किया जा रहा था। विभाग ने फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। सवाल यह है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाली यह फैक्ट्री आखिर इतने समय तक बिना लाइसेंस कैसे चलती रही। अब देखना होगा कि जांच में आगे और क्या खुलासे होते हैं।
बाइट: अभिनव खौसला, फूड सेफ्टी अधिकारी।







